भारतीय स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल सीजन-10 में गुजरात लायंस के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सोमवार को खेले गए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त फील्डिंग का नजारा पेश किया है।
उस समय जब जडेजा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लैड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स के जानदार स्टोक्स को रोककर अपनी टीम के लिए चार रन बचाए। हालांकि उस चौके को डाइव लगाकर रोकने के चक्कर में जडेजा की पैंट नीचे सरक गई।