फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja Record: ब्रावो और नरेन के खास क्लब में शामिल हुए जडेजा, यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

Tue, 23 May 2023 11:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा ने गुजरात दसून शनाका का विकेट लेते ही आईपीएल में खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले और 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 
 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में रवींद्र जडेजा ने अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 225 आईपीएल मैचों में 151 विकेट लिए हैं और 2677 रन बनाए हैं। जडेजा ने गुजरात के खिलाफ मैच में आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में 150 विकेट लेने और 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। वहीं, जडेजा ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। 
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा ने गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में दसून शनाका को आउट करके यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने डेविड मिलर को भी आउट किया। जडेजा ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट लिए। 





ब्रावो और नरेन भी कर चुके हैं ऐसा
ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी जडेजा से पहले ऐसा कर चुके हैं। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में 161 मैच खेले और 1560 रन बनाए। वहीं, 183 विकेट भी झटके। ब्रावो ने फील्डिंग के दौरान 80 कैच भी पकड़े। ब्रावो के बाद सुनील नरेन ने यह उपलब्धि हासिल की। नरेन अब तक आईपीएल में 1046 रन बना चुके हैं और 163 विकेट भी ले चुके हैं। जडेजा विकेट लेने के मामले में भले ही इन दोनों से पीछे हों, लेकिन वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं और 150 से ज्यादा विकेट भी ले चुके हैं। 
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 172 रन बनाए। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 और डेवोन कॉन्वे ने 40 रन बनाए। अंत में जडेजा ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम कभी लय में नहीं दिखी। शुभमन गिल ने 42 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंत में राशिद खान ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और गुजरात की टीम मैच हार गई। इस मुकाबले में जीत के साथ ही चेन्नई की टीम फाइनल में पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें