फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में गोदाम में लगी आग बुझा रहा था दमकलकर्मी, अचानक ढही इमारत ने ले ली जान

Tue, 23 May 2023 07:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब आग में लिपटी इमारत का एक हिस्सा ढह गया और वह आग की लपटों को बुझाने में लगे दमकलकर्मी पर गिरा। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मंगलवार तड़के एक सरकारी दवा गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में 32 वर्षीय एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक रंजीत राज्य दमकल एवं बचाव सेवा की चक्का इकाई से जुड़ा था।
विज्ञापन


इमारत के बीम में दब गया दमकलकर्मी 
पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब आग में लिपटी इमारत का एक हिस्सा ढह गया और वह आग की लपटों को बुझाने में लगे दमकलकर्मी पर गिरा। केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (केएमएससीएल) के स्वामित्व वाले दवा गोदाम में 1.30 बजे आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोदाम के सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले आग देखी और दमकल सेवाओं को सूचित किया। इमारत का एक बीम अचानक दमकलकर्मी पर गिर गया, जिससे वह दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

सीएम ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, सामान्य शिक्षा और श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। एक बयान में, सीएम ने कहा कि उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए नहीं था कोई अनिवार्य उपकरण 
इस बीच, डीजीपी बी संध्या ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ने बताया कि दवा गोदाम की इमारत में अग्निशमन और बचाव विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं था और आग बुझाने के लिए कोई अनिवार्य उपकरण नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें