फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ समर्थ व ईश्वरन के अर्द्धशतकों से भारत ए ने तीन विकेट पर बनाए 223 रन

Mon, 10 Sep 2018 03:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रविकुमार समर्थ
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (83) और अभिमन्यु (86) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 174 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकृत टेस्ट में रविवार को तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे। 

विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान श्रेयस अय्यर 30 और शुभमन गिल छह रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ए अभी भी ऑस्ट्रेलिया ए से 123 रन पीछे हैं। इससे पहले कुलदीप यादव (5/91) की फिरकी के दम पर भारत ए ने मिचेल मॉर्श (113) की नाबाद शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 346 पर समेट दी। शहबाज नदीम ने भी तीन विकेट चटकाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपने शनिवार के स्कोर छह विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 109 ओवर में 346 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श (113) ने 204 गेंदों की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। माइकल नेसर ने 114 गेंदों की पारी में छह चौकों की बदौलत 44, क्रिस ट्रिमैन ने 16, मिचेल स्वेप्सन ने चार और ब्रेंडन डगेट ने आठ रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


इंडिया-ए की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव  ने 91 रन पर पांच विकेट लिए। स्पिनर शाहबाज नदीम ने 90 रन पर तीन विकेट जबकि ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने 60 रन पर एक विकेट और रजनीश गुरबानी ने 57 रन पर एक विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें