भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस साल इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे। वह कम से कम आठ काउंटी मैच खेलेंगे। इससे पहले 33 वर्षीय अश्विन वोर्सेस्टरशायर और नाटिंघमशायर के लिए खेल चुके हैं।
भारत के लिए 70 टेस्ट में 362 विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा,‘मैं यॉर्कशायर के साथ जुड़कर काफी रोमांचित हूं। हमारी टीम काफी प्रतिभाशाली है जिसमें उम्दा तेज गेंदबाज और शानदार बल्लेबाज हैं। सचिन भी इस क्लब के लिए खेल चुके हैं। इससे जुड़ना मेरे लिए अद्भुत अनुभव है ।’