दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बबल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खएल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 38* और ओली पोप 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने शानदार शुरुआत की। 70 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट डॉम सिवले (36) के रूप में गिरा। इसके अलावा जो डेनली (25), जो रूट (27) और जॉक क्राउले ने 44 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने दो, जबकि एनरिच नोर्तजे और केशव महाराज ने एक-एक विकेट झटके।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने 170 रन से तो दूसरा इंग्लैंड ने 189 रन से जीता था।