फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin: आईपीएल से संन्यास के बाद इस लीग से जुड़े अश्विन, भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विन ने पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहने के बाद इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा था कि वह दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सात से नौ नवंबर तक होने वाले हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। अश्विन ने पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहने के बाद इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा था कि वह दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, 'आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अश्विन का शामिल होना इस तेजतर्रार और एक्शन से भरपूर वैश्विक टूर्नामेंट में टीम इंडिया के अभियान में अपार गहराई, अनुभव और स्टार पावर जोड़ता है।'



इस लीग से जुड़ने के बाद अश्विन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'इस प्रारूप के लिए एक अलग रणनीति की आवश्यकता होती है और यह बेहद रोमांचक साबित होगा जिसमें मैं अपने पूर्व साथियों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं विपक्षी टीमों के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी उत्साहित हूं। यह हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें