फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन: रोजर फेडरर का मैच देखने पहुंचे रवि शास्त्री, शेयर की खास तस्वीर

Thu, 01 Jul 2021 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर 29 जून को दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के एड्रियन मन्नरिनो को हराकर 19वीं बार विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में रोजर फेडरर का मैच देखने पहुंचे। मैच के शुरू होने से पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास तस्वीर पोस्ट की।शास्त्री ने ट्वीट किया, 'विंबलडन में धूप खिली हुई है। यहां वापस आकर अच्छा लगा।' बता दें कि रोजर फेडरर और रिचर्ड गास्क्वेट के बीच दूसरे दौर का मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात्रि के नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। 

विज्ञापन

 


फेडरर की आसान जीत
बता दें कि फेडरर ने गास्केट को 7-6, 6-1, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। तीसरे दौर में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर का सामना स्थानीय खिलाड़ी कैमरन नॉरी से होगा। फेडरर विंबलडन में अपने नौवें खिताब के लिए दावा पेश कर रहे हैं।

19वीं बार विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंचे थे
आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर 29 जून को दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के एड्रियन मन्नरिनो को हराकर 19वीं बार विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंचे थे। मन्नरिनो के खिलाफ मात्र 39 मिनट में पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद 33 वर्षीय मन्नरिनो ने अगले दोनों सेट जीतकर फेडरर को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि 39 वर्षीय फेडरर ने चौथा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। इस दौरान मन्नरिनो चोटिल हो गए उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। डॉक्टरी मदद लेने के बाद मन्नरिनो ने दर्द के बीच चौथा सेट पूरा किया। इसके बाद वह मुकाबले से हट गए तब स्कोर 6-4, 6-7, 3-6, 6-2 था। यह मुकाबला दो घंटे 44 मिनट तक चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें