फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित के खराब प्रदर्शन पर रवि शास्त्री बोले; उनका काम दोगुना हुआ, खराब फॉर्म का कप्तानी पर असर

Mon, 08 May 2023 06:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजन से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रवि शास्त्री ने कहा है कि खराब फॉर्म की वजह से रोहित की कप्तानी भी खराब हो रही है।
 
विज्ञापन
रवि शास्त्री और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में मुंबई की टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित की खराब फॉर्म पर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले वर्षों में "दोगुना" हो गया है। शास्त्री ने यह भी कहा कि बल्लेबाज के रूप में रोहित की खराब फॉर्म का असर उनकी कप्तानी पर भी पड़ा है। 
विज्ञापन


मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि, पिछले साल मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया और 14 में से 10 मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। इस सीजन भी शुरुआती दो मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। अब यह टीम 10 में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। 

रवि शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान रोहित की कप्तानी को लेकर कहा "यदि आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, जहां आप रन बना रहे हैं, तो एक कप्तान के रूप में काम बहुत आसान हो जाता है, मैदान पर शरीर के हाव भाव बदल जाते हैं, जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो मैदान पर ऊर्जा कम होती है। आप सपाट रणनीति बना सकते हैं। चाहे आप कोई भी हों।" 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में मुंबई के कप्तान रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि दस मैचों में उन्होंने 18.39 के औसत से 184 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.89 है। इस दौरान वह दो बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए हैं। इस पर शास्त्री ने कहा "यह वह जगह है जहां, एक कप्तान के रूप में, यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आपका प्रदर्शन बेहतर हो। उनके करियर के चरण और उनके पास जिस तरह की टीम है, उसके कारण अब यह कठिन है। वही टीम एक या दो साल बाद एक शानदार टीम हो सकती है, लेकिन सही टीम संयोजन हासिल करना कप्तान का काम है। दो या तीन साल पहले आपके पास जो संसाधन थे, वे अब समान नहीं हैं। एक कप्तान के रूप में चुनौतियां उनके लिए दोगुनी हो गई हैं। एक कप्तान के रूप में काम दो साल पहले की तुलना में दोगुना हो गया है। जब सब कुछ अच्छा था, तो बस कप्तान को मैदान में जाकर अपना काम करना था।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें