शास्त्री बोले- बुमराह को दो मैच से ब्रेक दिया जाना चाहिए
शास्त्री का कहना है कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को दो मैच के बाद ब्रेक दिया जाना चाहिए और पूरे आराम के लिए मैच चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। भारत 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत होगी। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मैं बुमराह के साथ बहुत सतर्क रहूंगा। मैं उसे एक बार में दो टेस्ट मैच दूंगा और फिर ब्रेक का इंतजार करूंगा। आदर्श रूप से उसे चार टेस्ट खेलने दें। अगर वह शानदार शुरुआत करता है तो आप उसे पांच मैच खिलाने के लिए ललचाओगे। लेकिन यह उसके शरीर पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीता 150वां मुकाबला, लखनऊ को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
शास्त्री का मानना है कि बुमराह को यह तय करने की छूट दी जानी चाहिए कि वह कौन सा मैच छोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा, उसे यह कहने का पहला अवसर दिया जाना चाहिए कि हां, मुझे थोड़ी परेशानी हो रही है। एक ब्रेक से मदद मिलेगी। उसे वह ब्रेक दें।