फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG: करियर का पहला छक्का जड़कर खुशी से झूमे रवि बिश्नोई, बुमराह को दिखाई आंखें; पंत-जहीर की भी हंसी छूटी

Sun, 27 Apr 2025 08:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई ने 14 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हुए। इस छोटी सी पारी में उनके बल्ले से दो छक्के निकले। पहला जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आया जबकि दूसरा कॉर्बिन बॉश के खिलाफ लगाया।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई-जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार रवि बिश्नोई ने रविवार को जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपने करियर का पहला छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने जिस तरह से जश्न मनाया, उस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां तक कि स्टैंड्स में बैठे कप्तान ऋषभ पंत और मेंटर जहीर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बिश्नोई के इस सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीता 150वां मुकाबला, लखनऊ को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

रवि बिश्नोई ने जड़ा करियर का पहला छक्का
लखनऊ के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई ने 14 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हुए। इस छोटी सी पारी में उनके बल्ले से दो छक्के निकले। पहला जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आया जबकि दूसरा कॉर्बिन बॉश के खिलाफ लगाया। बॉश ने ही उन्हें 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। मुंबई के खिलाफ बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का लगाया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर का पहला छक्का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ही ठोका। इसके बाद वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और जमकर जश्न मनाते दिखे। 
 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीता 150वां मुकाबला
मैच की बात करें तो, जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की आईपीएल में यह 150वीं जीत है और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम है। 

मुंबई की लगातार पांचवीं जीत
मुंबई ने इसके साथ ही आईपीएल 2025 में लगातार पांच मैच जीते। यह पांचवीं बार है जब मुंबई ने किसी सीजन लगातार पांच मैच जीते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 140 मैच जीते हैं। मुंबई की आईपीएल 2025 में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम की जीत की लय पकड़ ली है और लगातार पांच मैच जीते हैं। यह सात प्रयास में पहली बार है जब मुंबई ने ग्रुप चरण में लखनऊ को हराया है। इससे पहले उसे इस टीम के खिलाफ एकमात्र जीत आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मिली थी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने इस मामले में डेविड वॉर्नर और रैना को पीछे छोड़ा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें