शास्त्री ने सुनाया पुराना किस्सा
इस बीच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि धोनी ने पांच मिनट में टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का निर्णय ले लिया था। शास्त्री ने कहा- धोनी की तरह उसने (अश्विन) भी इंतजार नहीं किया। धोनी की तरह, उन्होंने (अश्विन) इंतजार नहीं किया। वे बस यहां चले आए। मैं कोच था, उन्होंने (धोनी) मुझसे कहा, मुझे एमसीजी में खेल ड्रॉ होने के बाद खिलाड़ियों से पांच मिनट बात करनी है। तो मैंने कहा, जरूर, मुझे लगा वह सभी को ड्रॉ की बधाई और शाबाशी देंगे। लेकिन उन्होंने कहा मैं टेस्ट क्रिकेट से ऊब चुका हूं। मैंने कहा कि एक टेस्ट मैच और खेलना है। लेकिन वह बस चला गया, पांच मिनट का भाषण, कोई नखरे नहीं, कोई दिखावा नहीं। मैं ऊब चुका हूं। आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप जानते हैं, मैं सिडनी में नहीं रहूंगा। लेकिन मेरा आप लोगों को पूरा समर्थन है।