फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: शास्त्री ने नीतीश रेड्डी को ऊपरी क्रम पर उतारने का सुझाव दिया, बोले - भारतीय टीम को संतुलित रखेंगे

Sat, 28 Dec 2024 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

शास्त्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नीतीश को बल्लेबाजी क्रम में ऊपरी स्थान पर भेजने से ना सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत होगी, बल्कि इससे टीम को अतिरिक्त गेंदबाज उतारने का मौका भी मिलेगा जो टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण कारक है।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को टेस्ट क्रिकेट में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतराने की वकालत की है। नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने करियर का पहला शतक जड़ा और भारतीय टीम को मुश्किल से उबारा। शास्त्री का बयान उनकी इस पारी के बाद आया है और उनका कहना है कि नीतीश को छठे स्थान पर उतारना उपयुक्त रहेगा। 
विज्ञापन

करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा 
नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए।  
 

रवि शास्त्री ने कहा, मुझे लगता है कि नीतीश जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह आखिरी बार होगा जब वह सातवें या आठवें नंबर पर उतर रहे हैं। टीम को संतुलित रखने के लिए जरूरी है कि नीतीश ऊपरी क्रम पर खेलें। पांचवें या छठे नंबर पर उन्हें उतारने से आपके पास पांच गेंदबाज को उतारने का विकल्प रहेगा और आप 20 विकेट ले सकेंगे। नीतीश ने चयनकर्ताओं और कप्तान को वो आत्मविश्वास दिया है। 

शास्त्री ने पांच गेंदबाज उतारने पर जोर दिया
शास्त्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नीतीश को बल्लेबाजी क्रम में ऊपरी स्थान पर भेजने से ना सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत होगी, बल्कि इससे टीम को अतिरिक्त गेंदबाज उतारने का मौका भी मिलेगा जो टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण कारक है। शास्त्री ने कहा, नीतीश छठे नंबर पर उतरने के लिए उपयुक्त हैं और वह पूरी टीम का बैलेंस बदल सकते हैं। जब टीम सिडनी जाए तो छठे नंबर पर नीतीश को उतारे और पांच गेंदबाजों के साथ उतरे। 
विज्ञापन

मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टंप तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें