फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोच फ्लेचर की अहमियत कम नहीं'

Fri, 22 Aug 2014 02:24 PM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए बनाए गए भारतीय टीम के डायरेक्टर और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि उनके आने से टीम के मुख्य कोच डंकन फ्लेचर की अहमियत कम नहीं होगी।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, "मेरी भूमिका सभी चीजों को देखने की है। सभी लोग मुझे रिपोर्ट करेंगे और यह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक है।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मेरे आने से फ्लेचर की अहमियत कम नहीं होगी और वह मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि संजय बांगड़ और बी. अरुण सहायक कोच होंगे। भारतीय क्रिकेट के लिए यह अहम समय है।"
Trending Videos
विज्ञापन

'मेरी भूमिका नजर रखने की है'

रवि शास्त्री ने कहा, "जब मुझसे इस बारे में पूछा गया तो मैंने इसके बारे में सोचा और हां कह दिया। भारतीय क्रिकेट की दशा ऐसी है कि मुझे पता था कि मैं इसमें योगदान दे सकता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बारे में बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं था कि यह काम कितना मुश्किल या कितना आसान होगा। अहम चीज अपना योगदान देना है। यदि मैं आज यहां हूं तो बीसीसीआई की वजह से हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें