फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा, कहा- आप हर मैच नहीं जीत सकते

Wed, 26 Jan 2022 01:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस अस्थायी दौर से टीम जल्दी ही उबर जाएगी।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है और इस अस्थायी दौर से टीम जल्दी ही उबर जाएगी। तीनों प्रारूपों से विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ भारतीय टीम को वनडे सीरीज में में 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी। इसके पहले टेस्ट सीरीज में उसे 1-2 से पराजय मिली। पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था। 

विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ‘एक सीरीज हारने के बाद लोग आलोचना करने लगते हैं। आप हर मैच नहीं जीत सकते। जीत-हार चलती रहती है। अचानक प्रदर्शन कैसे गिर सकता है। पांच साल तक आप दुनिया की नंबर एक टीम रहे। पिछले पांच साल से जीत का अनुपात 65 प्रतिशत रहा है तो चिंता की क्या बात है। विरोधी टीमों को चिंता करनी चाहिए।  

कोहली ने टेस्ट सीरीज में हार के एक दिन बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। शास्त्री ने कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय है और ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। अतीत में भी कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ी है। चाहे सचिन तेंदुलकर हों, सुनील गावस्कर या एम एस धोनी और अब विराट कोहली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें