फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री दोबारा बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच, किसी विदेशी के पक्ष में नहीं सीएसी

Tue, 06 Aug 2019 10:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रवि शास्त्री ही टीम इंडिया के कोच पद के लिए पहली पसंद नजरप आ रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिय के मुख्य कोच चुनने के लिए नियुक्त की गई क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) न साफ कर दिया है कि वह इस पद के लिए किसी विदेशी को चुनने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में रवि शास्त्री का दोबारा चुनना तय माना जा रहा है। बताते चले कि पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी को कोच चुनने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


सीएसी सदस्य ने कहा, ‘हम विदेशी कोच की नियुक्त के पक्ष में नहीं हैं। हां, अगर गैरी कर्स्टन जैसे किसी व्यक्ति ने इस पद के लिए अप्लाई किया होता तो फिर हम इस पर विचार कर सकते थे। उन्होंने कहा, 'ऐसे में जबकि भारतीय मुख्य कोच की देखरेख में टीम अच्छा कर रही है तो फिर बदलाव के बारे में क्यों सोचना। इस स्थिति में ऐसी पूरी संभावना है कि शास्त्री को फिर से कोच पद सौंप दिया जाएगा।’ 

सीएसी ही चुनेगी कोच 
कोच की नियुक्ति के सम्बंध में अंतिम फैसला सीओए को लेना है और इस बारे में सीओए अध्यत्र विनोद राय भी अपनी स्थिति साफ कर चुके हैं। बोर्ड ने अभी तक सीएसी को आवेदन करने वाले लोगों के इंटरव्यू के लिए तारीख नहीं सौंपी है लेकिन इस सम्बंध में जल्द ही कोई सूचना सीएसी को दी जाएगी। राय ने कहा था कि इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें