फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ro-Ko: 'रोहित-कोहली को विदाई नहीं मिलना आश्चर्यजनक था', Ro-Ko को लेकर छलका रवि बिश्नोई का दर्द; दिया ये बयान

Mon, 01 Sep 2025 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिश्नोई का मानना है कि रोहित और कोहली का योगदान अद्वितीय है और उनकी अनुपस्थिति ने एक शून्य छोड़ दिया है जिसे भरा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर अपना क्रिकेट करियर समाप्त करते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शानदार विदाई लेते देखना पसंद करते। रोहित और कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के कुछ दिनों बाद टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे पहले दोनों ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास लिया था। 
विज्ञापन

टी20 के बाद टेस्ट से भी अचानक लिया था संन्यास 
रोहित और कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। बिश्नोई का मानना है कि इन दिग्गजों द्वारा दिया गया योगदान अद्वितीय है और उनकी अनुपस्थिति ने एक शून्य छोड़ दिया है जिसे भरा जाना आवश्यक है। बिश्नोई ने एक पॉडकास्ट में कहा, यह वाकई चौंकाने वाला है, क्योंकि आप हमेशा उन्हें मैदान से संन्यास लेते देखना चाहते थे। इतने बड़े दिग्गजों के लिए, आप चाहते हैं कि वे मैदान पर रहते हुए ही संन्यास ले लें, यह ज्यादा बेहतर लगता है और इन दोनों ने भारत के लिए जो किया है, मेरे हिसाब से उसके आस-पास भी कोई नहीं है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने भारत को नौ महीने के अंतराल में अपना दूसरा आईसीसी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद लंबे प्रारूप से उनके अचानक संन्यास ने भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा खालीपन पैदा कर दिया और अब टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में बदलाव के दौर से गुजर रही है। बिश्नोई ने यह भी उम्मीद जताई कि इन दोनों दिग्गजों को वनडे से उचित विदाई मिलेगी।
विज्ञापन

बिश्नोई को वनडे से उचित विदाई की उम्मीद
बिश्नोई ने कहा, आप चाहते हैं कि उन्हें एक अच्छी विदाई मिले। लेकिन हो सकता है कि उन्हें वनडे में वो विदाई मिले, जब भी वो रिटायर हों, जब भी वो चाहें। क्योंकि कोई नहीं बता सकता कि आप कब रिटायर होंगे। लेकिन जब दोनों ने संन्यास लिया तो बहुत झटका लगा, क्योंकि अचानक आपको लगा कि दो जगह खाली हो गई हैं, कौन आकर उनकी जगह भरेगा?

रोहित और कोहली अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन दोनों की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर टिकी हुई हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट को होने में अभी समय है, इसलिए इनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें