फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को हराया

Tue, 02 Apr 2013 06:31 PM IST
वडोदरा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम राउत और थिरूष कामिनी के बीच पहले विकेट के लिए हुई 130 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 49 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पूनम के 75 और थिरूष कामिनी के 56 रन की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया।

इस साझेदारी को 18वें ओवर में बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातून ने कामिनी को आउट कर तोड़ा। खातून ने भारतीय पारी के तीनों विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश की टीम खातून की नाबाद 49 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 94 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातून के अलावा शहनाज प्रवीण (13) ही केवल दहाई का आंकड़ा छू सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें