फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूल का शतक भी न दिला सका जम्मू-कश्मीर को बढ़त

Thu, 09 Jan 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल रही जम्मू-कश्मीर टीम कप्तान परवेज रसूल के शानदार शतक के बावजूद कर्नाटक से पहली पारी के आधार पर बढ़ने लेने का मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


टीम को संकट से बाहर निकालते हुए मध्य क्रम में परवेज रसूल ने 103 रनों (11 चौका और 1 छक्का) की शतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 277 रनों पर आउट हो गई।

पंजाब ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे और उसे पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब ने अपने दोनों ओपनर जीवन जोत सिंह (8) और मनन वोहरा (7) रन मात्र 15 के स्कोर पर महज तीन गेंद के अंदर गंवा दिए। पंजाब के पास अब कुल 42 रन की बढ़त हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ें- डेल स्टेन ने दिखाया था मैदान पर कुंबले जैसा साहस

24 वर्षीय आलराउंडर रसूल ने शानदार खेल जारी रखते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर में 29 मैचों में पांचवां शतक बनाया। जम्मू-कश्मीर ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 277 रन पर आउट हो गई।

पंजाब की ओर संदीप शर्मा ने चार जबकि मनप्रीत गोनी और वीआरवी सिंह ने दो-दो सफलता हासिल की। हरभजन सिंह और युवराज सिंह को एक-एक विकेट हासिल हुए।
 
मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र संकट में
मुंबई में खेले जा रहे एक मुकाबले में शार्दुल ठाकुर के चार विकेट की बदौलत गत चैंपियन मुंबई ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

पढ़ें- पनेसर ने कहा, मुझे अमेरिकी लड़कियां हैं पसंद!

सुबह मुंबई ने सात विकेट पर 306 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 402 रन पर सिमटी।

जवाब में महाराष्ट्र दिन का खेल समाप्त होने तक महाराष्ट्र के सात विकेट 219 रन पर गिर गए थे। अंकित बावने ने 84 और केदार जाधव ने 51 रन बनाए। जाधव और बावने ने चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी निभाई।

कर्नाटक ने कसा यूपी पर शिकंजा
बंगलूरू में खेले जा रहे एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अभिमन्यु मिथुन के चार और आर विनय कुमार के तीन विकेट की बदौलत कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश पर शिकंजा कस दिया है।

पढ़ें- इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने दिखाई मानवता, बचाई एक की जान

कर्नाटक के 349 रन के जवाब में यूपी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने नौ विकेट 221 रन तक गंवा दिए। परविंदर सिंह ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 92 रन बनाए जबकि पीयूष चावला ने 56 रन का योगदान दिया।

यूपी ने एक समय अपने छह विकेट मात्र 65 रन पर ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद परविंदर और चावला ने सातवें विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर यूपी को कुछ राहत दी। तन्मय श्रीवास्तव ने 32 और मुकुल डागर ने 13 रन बनाए जबकि प्रशांत गुप्ता और मोहम्मद कैफ खाता भी नहीं खोल सके। एकलव्य द्विवेदी दो रन बनाकर आउट हुए।

पढ़ें- लग गई लॉटरी, एक कैच करने पर मिले 53 लाख रुपए!

इससे पहले पांच विकेट पर 297 रन से आगे खेलने उतरी कर्नाटक के लिए चिदंबरम गौतम ने 100 रन की पारी खेली। रोबिन उथप्पा और करण नायर ने भी मैच के पहले दिन 100-100 रन बनाए थे। यूपी की ओर से अमित मिश्रा ने छह विकेट लिए।

महेश रावत के शतक ने रेलवे को संभाला
कोलकाता के इर्डन गार्डंस में खेले जा रहे मुकाबले में महेश रावत (नाबाद 105) के शतक और अरिंदम घोष (नाबाद 78) के साथ छठे विकेट के लिए 191रनों की अविजित साझेदारी से रेलवे ने बंगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन पांच विकेट पर 233 रन बना लिए हैं।



















बंगाल ने गुरुवार को अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 273 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 317 रन पर सिमट गई।

जवाब में रेलवे की शुरुआत तो बेहद खराब रही लेकिन बाद में महेश रावत और घोष के बीच बड़ी साझेदारी ने टीम को बचा लिया। रेलवे अपने पांच विकेट महज 42 रन पर ही गंवा दिए थे।

शानदार फॉर्म में चल रहे रावत ने अपनी शतकीय पारी में 125 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया है जबकि घोष ने 11 चौके लगा चुके हैं। रावत का अपना नौंवां प्रथम श्रेणी शतक है।

पहली पारी के आधार पर रेलवे की टीम अभी भी 84 रन से पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। रेलवे की तरफ से तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने तीन विकेट और शिब पाल ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें