लेग स्पिनर ने पारी के 16वें ओवर में तीन विकेट झटककर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (3) चौथी गेंद पर तमीम इकबाल (43) और पांचवी गेंद पद मोसद्देक हुसैन को अपना शिकार बनाया। हुसैन खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश के आठ विकेट 108 रन के स्कोर पर लौट चुके थे। अबु हैदर (21* रन) ने फिर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने चार जबकि मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए। शापूर जदरान और करीम जनत को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को मोहम्मद शहजाद (24) और उस्मान घानी (21) ने 38 रन की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। अबु हैदर ने शहजाद को LBW करके बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। स्कोर में 19 रन का इजाफा हुआ ही था कि रुबल हुसैन ने घानी को सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया।
फिर समीउल्लाह शेनवारी (49) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कप्तान असगर स्तानिकजाई (4) के साथ 22 रन जोड़े। मोसद्देक हुसैन ने असगर को स्टंपिंग कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर हुसैन ने शेनवारी को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और क्लीन बोल्ड करके अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। यहां से मोहम्मद नबी ने अकेले मोर्चा संभाला और 7 गेंदें शेष रहते अफगानिस्तान की जीत पर मुहर लगा दी। नबी ने सिर्फ 15 गेंदों में तीन चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।