फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की कमान मिलने से काफी रोमांचित हैं राशिद खान

Wed, 04 Sep 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे। अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा 2017 में मिला और उसने जून 2018 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला, जिसमें उसे हार मिली थी। हालांकि, इसके बाद दूसरे टेस्ट में उसने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राशिद खान - फोटो : पीटीआई
विश्व कप के बाद लेग स्पिनर राशिद को तीनों प्रारूप में कप्तान बनाया गया। आईपीएल स्टार राशिद जब इस मैच के लिए उतरेंगे तो सबसे युवा टेस्ट कप्तान बन जाएंगे, जिनकी उम्र 20 साल 350 दिन है। जिम्बॉब्वे के ततेंडा तायबू ने श्रीलंका के खिलाफ हरारे में 2004 में जब टेस्ट कप्तानी संभाली थी तब वह राशिद से आठ दिन बड़े थे। 
विज्ञापन

3 of 4
राशिद खान - फोटो : social media
राशिद ने कहा, 'मैं काफी रोमांचित हूं। यह नई भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा।' हाल ही के महीनों में अफगानिस्तान टीम काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल 2019 में रहमत शाह को टेस्ट कप्तान बनाया था। विश्व कप के बाद हालांकि राशिद को कमान सौंपने के मायने है कि एक भी मैच खेले बिना शाह को हटा दिया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
rashid khan
बांग्लादेशी टीम स्पिन आक्रमण को उतारेगी लेकिन अफगानिस्तान के कोच एंडी मोल्स ने कहा कि उनकी टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी टीम का हम काफी सम्मान करते हैं। वे हमसे बेहतर हैं लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें