फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेटः कैफ के शतक ने यूपी को संभाला

Sat, 17 Nov 2012 08:14 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ उत्तर प्रदेश (यूपी) की पारी को मोहम्मद कैफ के शानदार शतक ने संभाला। टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मीडियम पेसर एचएस शरद की घातक गेंदबाजी से यूपी का शीर्षक्रम चरमरा गया। ओपनर अली मुर्तजा चार और मुकुल डागर 10 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


कप्तान सुरेश रैना का खराब फार्म जारी रहा और वह सिर्फ 14 रन बनाकर शरद की गेंद पर बोल्ड हो गए। परविंदर सिंह भी खाता खोले बिना शरद की गेंद पर आउट होकर पेवेलियन लौट गए। मेजबानों ने सिर्फ 40 रन पर चार विकेट गंवा दिए। ऐसे में दूसरे छोर पर टिके कैफ ने मोरचा संभाले रखा और पांचवें विकेट के लिए आरिस आलम (27) के साथ 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन शरद ने आलम को आउट कर यूपी को एक और झटका दिया।

101 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में आई यूपी को कैफ ने शानदार शतक लगाकर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने से सिर्फ दो ओवर पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने कैफ को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। कैफ ने 247 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के साथ 122 रन बनाए। स्टंप तक इम्तियाज अहमद दस और अंकित राजपूत खाता खोले बिना क्रीज पर डटे हुए थे। कर्नाटक के लिए शरद ने 24 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन


चौहान-रायडू के पचासे से बड़ौदा मजबूत
अभिमन्यु चौहान और कप्तान अंबाती रायडू के शानदार पचासों से बड़ौदा ने ग्रुप ‘बी’ के मैच में मेजबान दिल्ली के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसने 109 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन रायडू और चौहान ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 143 रन की साझेदारी निभाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बड़ौदा ने तीन विकेट पर 252 रन बना लिए थे। चौहान 196 गेंदों में 13 चौकों के साथ 82 जबकि रायडू 146 गेंदों में 13 चौकों के साथ 83 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। आलराउंडर रजत भाटिया ने दो विकेट चटकाए।

पंजाब के खिलाफ रेलवे मुश्किल में
भुवनेश्वर। पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच में रेलवे की पहली पारी सस्ते में सिमटने के कगार पर है। मैच के पहले दिन पंजाब के तेज गेंदबाजों के आगे रेलवे ने 193 रन पर सात विकेट गंवा दिए। स्टंप तक मुरली कार्तिक 21 और के उपाध्याय 32 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। दोनों बल्लेबाज आठवें विकेट के लिए अभी तक 54 रन की नाबाद साझेदारी निभा चुके हैं। रेलवे के लिए नितिन भिले ने 100 गेंदों में पांच चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से मीडियम पेसर एमएस गोनी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने दो-दो विकेट झटके।

उड़ीसा ने हरियाणा को 66 रन पर समेटा
रोहतक। मीडियम पेसर बंसत मोहंती की घातक गेंदबाजी से उड़ीसा ने मेजबान हरियाणा को उसी के घर में रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मुकाबले में सिर्फ 32.1 ओवर में 66 रन समेट दिया। हरियाणा की पहली पारी में सिर्फ दो बल्लेबाज अभिमन्यू खोड (12) और राहुल दलाल (21) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। मोहंती ने 11.1 ओवर में 24 रन देकर पांच जबकि बिपलब सामत्रे ने तीन विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उड़ीसा ने छह विकेट पर 177 रन बना लिए थे और 111 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। हरदर दास पांच और लगतनजीत समल 20 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें