फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन फॉलोऑन के बाद संभल कर खेला इंग्लैंड

Sat, 17 Nov 2012 08:01 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा (45/5) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (80/3) की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहली पारी में भारत के समक्ष घुटने टेक दिए और उसे तीसरे दिन शनिवार को फालोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। भारत के आठ विकेट पर 521 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी महज 191 रन पर सिमट गई। इससे भारत को पहली पारी में 330 रन की अहम बढ़त हासिल हुई। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 111 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


स्टंप्स तक एलिस्टर कुक 74 रन और निक कॉम्प्टन 34 रन बनाकर डटे थे। पारी की हार से बचने के लिए इंग्लैंड को अभी भी 219 रन की दरकार थी। भारतीय स्पिनरों ने शुरू से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। ओझा और अश्विन की बलखाती गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते रहे। इंग्लैंड ने एक समय तो अपने सात विकेट 97 रन पर गंवा दिए थे। लेकिन विकेटकीपर मैट प्रायर (48), टिम ब्रेसनन (19) और स्टुअर्ट ब्रोड (25) ने इंग्लैंड के स्कोर को 191 पर तक पहुंचाया।

ओझा ने सुबह इंग्लैंड को उस समय करारा झटका दिया जब उन्होंने स्टार बल्लेबाज पीटरसन को बोल्ड कर दिया। ओझा की गेंद पीटरसन को छकाती हुई मिडल स्टंप पर जा लगी। पीटरसन ने 39 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। इंग्लैंड का चौथा विकेट 69 रन के स्कोर पर गिरा। इसी ओवर की अगली गेंद गेंद पर इयान बेल ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ उछाल दिया और सचिन तेंदुलकर ने आसान कैच लपक लिया। दो गेंदों में दो विकेट गंवाकर इंग्लैंड की पारी जबरदस्त दबाव में आ गई। रही सही कसर अश्विन ने कप्तान कुक को वीरेंद्र सहवाग के हाथों कैच कराकर पूरी कर दी। कुक ने 109 गेंदों का सामना कर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए। इंग्लैंड का छठवां विकेट 80 के स्कोर पर गिरा। समित पटेल (10) को पेसर उमेश यादव ने एलबीडब्लू आउट किया।
विज्ञापन


प्रायर और ब्रेसनेन ने आठवें विकेट के लिए 47 रन जोड़कर कुछ संघर्ष किया लेकिन ओझा ने ब्रेसनन को विराट कोहली के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ दिया। ब्रेसनेन ने 60 गेंदों में 19 रन बनाए। प्रायर और ब्रोड स्कोर को 187 तक ले गए। जहीर खान ने ब्रोड को एलबीडब्लू कर यह साझेदारी तोड़ा और ओझा ने प्रायर को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी समेट दी। प्रायर ने 100 गेंदों में सात चौकों की मदद से 48 रन और ब्रोड ने 23 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। ओझा ने 22.2 ओवर में 45 रन पर तीन विकेट और अश्विन ने 27 ओवर में 80 रन पर तीन विकेट झटके। जहीर को 23 रन पर एक विकेट और यादव को 14 रन पर एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें