फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेट: जैक्सन के शतक से सौराष्ट्र का बड़ा स्कोर

Thu, 17 Jan 2013 11:56 PM IST
राजकोट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शेल्डन जैक्सन के शानदार शतक की बदौलत मेजबान सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 477 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन जैक्सन ने 172 गेंद में 16 चौकों और एक छक्के के साथ 107 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में पंजाब ने सावधानी से शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए। स्टंप्स तक जीवनजोत सिंह 11 और रवि इंदर सिंह 30 रन बनाकर विकेट पर टिके थे।
विज्ञापन


अपनी इस पारी के साथ जैक्सन ने फर्स्ट क्लास कैरियर का तीसरा शतक ठोका। सुबह सौराष्ट्र की टीम पांच विकेट पर 274 रन से आगे खेलने उतरी। जैक्सन और कमलेश मकवाना ने छठवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाई। मीडियम पेसर सिद्धार्थ कौल ने जैक्सन को बोल्ड कर पंजाब को दिन की पहली सफलता दिलाई।

जैक्सन के बाद मकवाना ने विशाल जोशी के साथ सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। शतक की ओर बढ़ रहे मकवाना दुर्भाग्यशाली रहे और 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मकवाना ने 216 गेंद खेलते हुए अपनी पारी में 12 चौके जड़े। जोशी ने भी 136 गेंद में पांच चौकों के साथ 55 रन बनाए। पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल स्पिनर सरबजीत लड्डा ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें