फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र की यूपी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, उमेश की बदौलत सेमीफाइनल में विदर्भ

Sun, 20 Jan 2019 12:06 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्विक देसाई
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (116) के प्रथम श्रेणी में पहले शतक की मदद से सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हरा दिया। 

विज्ञापन


सौराष्ट्र ने 372 रन का लक्ष्य रणजी इतिहास में सर्वाधिक लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल की। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक लक्ष्य हासिल करने का पिछला रिकॉर्ड 371 रन का था जो असम ने सर्विसेज के खिलाफ 2008-09 में हासिल किया था। 

सौराष्ट्र के देसाई को स्नेल पटेल (72), चेतेश्वर पुजारा (67 नाबाद) और शेल्डन जैक्सन (73 नाबाद) से अच्छा सहयोग मिला। मेहमान टीम ने शनिवार को दो विकेट पर 195 रन से आगे खेलना शुरू किया था। 
विज्ञापन


कमलेश मकवाना (07) जल्द आउट हो गए थे लेकिन 19 साल के हार्विक की एकाग्रता पर असर नहीं पड़ा। हार्विक को सौरभ कुमार ने विकेट के पीछे कैच कराया। उन्होंने 259 गेंदों की पारी में 16 चौके लगाए। 

जब हार्विक आउट हुए तब भी सौराष्ट्र को 136 रन की जरूरत थी। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और जैक्सन ने मोर्चा संभाल लिया। लंच के समय सौराष्ट्र ने 115.1 ओवरों में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

संक्षिप्त स्कोर : उत्तर प्रदेश : 385 और 194 रन,

सौराष्ट्र 208 और चार विकेट पर 372 रन (हार्विक देसाई 116, शेल्डन जैक्सन 73 नाबाद, स्नेल पटेल 72, चेतेश्वर पुजारा 67 नाबाद, अक्शदीप नाथ 1/17)

विज्ञापन

उमेश के दम पर विदर्भ ने उत्तराखंड को पारी एवं 115 रन से हराया

UMESH YADAV
गत चैंपियन विदर्भ ने उत्तराखंड को क्वार्टर फाइनल में पारी एवं 115 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव (5/23) और बाएं हाथ के गेंदबाज आदित्य सरवटे (5/55) ने दूसरी पारी में मेहमान टीम को 159 रन पर समेट दिया। पहली पारी में 174 रन से पिछड़े उत्तराखंड ने शनिवार को पांच विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। 

अंतिम पांच विकेट तो महज सात रन के अंतराल में आउट हो गए। मध्यक्रम कसौटी पर खरा नहीं उतर सका। पहली पारी में शतक लगाने वाले सौरभ रावत दूसरी पारी में यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 

इससे पहले सरवटे ने रंगराजन (02) को पवेलियन भेज दिया था। रावत के आउट होने के बाद विदर्भ के गेंदबाजों ने उत्तराखंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्द अपना शिकार बना लिया। ओपनर करणवीर कौशल ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। मैच में कुल नौ विकेट लेने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

संक्षिप्त स्कोर : उत्तराखंड 355 रन और 159 रन (करणवीर कौशल 76, अवनीश सिन्हा 28, उमेश यादव 5/23, आदित्य सरवटे 5/55) 

विदर्भ : 629 रन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें