दिल्ली और बंगाल के बीच खराब मौसम से प्रभावित मुकाबले के तीसरे दिन सिर्फ 9.3 ओवर का खेल ही हो पाया। इसमें मेहमान टीम ने 25 रन जोड़े लेकिन इस बीच एक विकेट भी गंवाया। जोंटी सिद्धू 49 और सुबोध भाटी सात रन बनाकर क्रीज पर थे। बंगाल के 318 रन के जवाब में दिल्ली ने तीसरे दिन खराब मौसम के कारण खेल जल्दी समाप्त होने तक सात विकेट पर 217 रन बनाए थे। मैच के ड्रॉ होने की पूरी संभावना है और ऐसे में दिल्ली अभी बंगाल से 101 रन पीछे है जबकि उसके सिर्फ तीन विकेट शेष हैं।
जम्मू में जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़, देहरादून में उत्तराखंड और हरियाणा जबकि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच लगातार दूसरे दिन खराब मौसम के कारण खेल नहीं हो पाया।