फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी राउंडअपः मनोज तिवारी का तिहरा शतक, बंगाल ने हैदराबाद को पारी और 303 रन से रौंदा

Tue, 21 Jan 2020 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवा बल्लेबाज सरफराज खान (132*) की नाबाद शतकीय पारी और सिद्देश लाड (98 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 210 की साझेदारी से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शुरुआती झटकों से उबरने के बाद पांच विकेट पर 353 रन बना लिए थे।

विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर सरफराज के साथ कप्तान आदित्य तारे नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। मेजबान टीम अभी 272 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष है। उत्तर प्रदेश ने उपेंद्र यादव के नाबाददोहरे शतक अपनी पारी आठ विकेट पर 625 रन बनाकर घोषित की थी। मुंबई ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 20 रन से की।

पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज भूपेन ललवानी (43) और हार्दिक तामोर (51) ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। प्रथम श्रेणी का अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे तामोर हालांकि ज्यादा आकर्षक दिखे जिन्होंने अपना पहला अर्द्धशतक लगाया। इसके बाद 22 वर्षीय सरफराज ने एक छोर संभाले रखा। वह अपनी नाबाद पारी में 160 गेंदों का सामना कर 14 चौके और छह छक्के लगा चुके हैं। हालांकि लाड दुर्भाग्यशाली रहे जो दो रन से शतक से चूक गए। उत्तर प्रदेश की ओर से अंकित राजपूत ने तीन और मोहम्मद सैफ व वाजिद अली ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन


बारिश से नहीं हुआ खेल
हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा के बीच बारिश के चलते तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। हिमाचल के 496 रन के जवाब में बड़ौदा ने विष्णु सोलंकी (85) के नाबाद अर्द्धशतक से दो विकेट पर 150 रन बनाए थे।

मनोज तिवारी का तिहरा शतक

बंगाल ने हैदराबाद को एक पारी और 303 रन से हराया। मनोज तिवारी ने बंगाल के लिए पहली पारी में भी नाबाद 303 रन बनाए थे। 

जेएंडके ने ओडिशा को चार विकेट से रौंदा
 मैन ऑफ द मैच आकिब नबी के ऑलराउंडर खेल से जम्मू एंड कश्मीर ने मेजबान ओडिशा को चार विकेट से पराजित किया। ओडिशा से मिले 204 रन के लक्ष्य को जेएंडके ने सूर्यांश रैना (69), शुभम पुंडरी (45), अब्दुल समद (30*) और आकिब नबी (26*) की पारियों से छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले जेएंडके ने ओडिशा की दूसरी पारी 166 रन पर समेट दी। जेएंडके की ओर से नबी और उमर नाजिर ने मैच में कुल सात-सात विकेट भी चटकाए।

पंजाब जीत से 133 तो गुजरात छह विकेट दूर
पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है। पंजाब को आखिरी दिन जीत के लिए 133 तो गुजरात को छह विकेट की दरकार है। गुजरात से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 87 रन बनाए हैं। अनमोलप्रीत सिंह चार रन पर खेल रहे हैं जबकि मयंक मारकंडे को अभी खाता खोलना है। सुबह गुजरात ने अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 23 रन से आगे बढ़ाई और पूरी टीम 167 रन पर सिमट गई। क्षितिज पटेल ने सर्वाधिक 57 और यश ने 21 रन का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से सिद्धार्थ कौल और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

सर्विसेज ने हरियाणा को एक विकेट से हराया

बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल सिंह (115) की शतकीय पारी से सर्विसेज ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को एक विकेट से पराजित कर पूरे छह अंक हासिल किए। सर्विसेज ने 213 रन के लक्ष्य को नौ विकेट पर 215 रन बनाकर हासिल कर लिया। हालांकि एक समय सर्विसेज ने मात्र 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। यहीं से राहुल ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने देवेंद्र लोचब (28) के साथ छठे विकेट के लिए 63 और दिवेश पठानिया (19) के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने 155 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का जड़ा। रवि चौहान  ने 22 रन का योगदान दिया। टीम जब लक्ष्य से दो रन दूर थी तब राहुल आउट हो गए। सच्चिदानंद पांडे  (5*) ने विजयी चौका लगाया। हरियाणा से हर्षल पटेल और आशीष हुड्डा ने तीन-तीन विकेट लिए।

उत्तराखंड ने झारखंड को दिया 203 रन का लक्ष्य
विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत (110) की शतकीय पारी से उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 273 रन बनाकर झारखंड को जीत के लिए 203 रन कालक्ष्य दिया है। इसका पीछा करते हुए झारखंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। वह लक्ष्य से 127 रन पीछे है, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। स्टंप के समय कुमार देवब्रत 33 और उत्कर्ष सिंह पांच रन पर खेल रहे थे। सुबह उत्तराखंड ने चार रन पर बिना किसी नुकसान से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई और 273 रन बनाए। सौरभ के अलावा गौरव सिंह ने 21 और उन्मुक्त चंद ने 20 रन बनाए। झारखंड की ओर से आशीष कुमार ने पांच और शाहबाज नदीम ने तीन विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें