फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy QF: महज एक रन की बढ़त ने केरल को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, गुजरात से होगी टक्कर

Wed, 12 Feb 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

इस मैच में केरल ने पहली पारी में एक रन की बढ़त के आधार पर पारस डोगरा की टीम को हरा दिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब केरल का सामना गुजरात से सेमीफाइनल में होगा।
विज्ञापन
सलमान नजीर - फोटो : KCA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल ने धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच ड्रॉ कराया। पहली पारी में सिर्फ एक रन की बढ़त के आधार पर केरल ने रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। केरल के सामने 399 रन का मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने पूरे धैर्य के साथ बल्लेबाजी करके जम्मू कश्मीर को पांचवें और आखिरी दिन जीत हासिल नहीं करने दी। केरल ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 295 रन बनाए।

जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 280 रन बनाए थे जिसके जवाब में केरल ने 281 रन बनाकर एक रन की बढ़त हासिल की जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 399 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। मैच ड्रा करने में केरल के बल्लेबाज प्लेयर ऑफ द मैच सलमान निजार (162 गेंद पर नाबाद 44) और मोहम्मद अजहरूद्दीन (118 गेंद पर नाबाद 67) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने लगभग 43 ओवर का सामना करके सातवें विकेट के लिए 115 रन की अटूट साझेदारी की। सलमान ने पहली पारी में नाबाद 112 रन बनाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम-चार में पूर्व चैंपियन गुजरात से होगा सामना
मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह दो विकेट पर 100 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाने वाले केरल के लिए इन दोनों की यह साझेदारी मैच को ड्रॉ कराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त थी। केरल 17 फरवरी से शुरू होने वाले सेमीफाइनल मैच में पूर्व चैंपियन गुजरात का सामना करेगा। यह केवल दूसरा अवसर है जब केरल ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले वह 2018-19 में अंतिम-चार में पहुंचा था जहां उसे विदर्भ ने पारी और 11 रन से हराया था। विदर्भ तब चैंपियन बना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें