फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: बैन से वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने दिखाया दम, 176 गेंदों में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक

Wed, 11 Dec 2019 04:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने अपने वादे के अनुरूप ही दमदार वापसी की है। 20 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से बीसीसीआई द्वारा आठ महीने का प्रतिबंध झेलने वाले पृथ्वी ने वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में मात्र 174 गेंदों में दोहरा शतक ठोका।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी में मुंबई और बरोडा के बीच चल रहे मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी ने आउट होने से पहले 179 गेंदों में 202 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 19 चौके और सात छक्के की मदद से 112 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

4 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी ने मैच की पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 66 रन बनाए थे। बैन के बा वापसी करते हुए शॉ अब तक तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुई मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 63, 30, 64, 30 और 54 रनों की पारियां खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
शॉ के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। पृथ्वी ने अभी तक दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 237 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें