फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रिकेटर ने 'डबल' कमाल से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को चौथे और अंतिम दिन यूपी और बड़ौदा के बीच रणजी मैच ड्रा हो गया।
विज्ञापन

यूपी की पारी में उमंग शर्मा ने दोहरा शतक ठोककर दर्शकों को गदगद कर दिया। मैन ऑफ द मैच भी उमंग को ही मिला। जबकि बड़ौदा के आदित्य वाघमोड़े का शतक भी काफी उत्साह भरा रहा। मैच ड्रा होने पर यूपी को तीन अंक मिले हैं लेकिन अगले राउंड में अपना स्थान नहीं बना सकी। मैन ऑफ द मैच बने उमंग शर्मा को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तथा प्राधिकरण चेयरमैन रमारमण एवं सीईओ दीपक अग्रवाल ले पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

चौथे दिन शुक्रवार सुबह तक यूपी टीम ने सात विकेट पर 466 रन से आगे खेलना शुरू किया था। प्रवीण कुमार चौथे दिन अपने स्कोर में एक रन जोड़कर आउट हो गए। मगर उमंग शर्मा ने चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया और अपने रिकार्ड में 215 रन जोड़कर आउट हो गए। यूपी ने दिन के 17 ओवर तक खेलकर कुल 524 रन बनाए थे।
विज्ञापन


वहीं, बड़ौदा के प्लेयर इरफान बंधुओं ने दो-दो, मुनाफ पटेल और भागर्व और मुनाफ पटेल ने भी दो-दो विकेट चटकाए। यूपी ने पहली पारी में 203 रन की बढ़त बनाई थी। उधर, बड़ौदा के बल्लेबाज केदार तथा सौरभ ने अच्छी तथा संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा होने से बचाने का प्रयास किया। मगर बाद में एक-एक करके आउट हो गए।

एच पांडया ने पिच पर पहुंचकर तेज गति से रन बनाए मगर 20 रन के बाद ही उनको पवैलियन लौटना पड़ गया। आदित्य वाघमोडे और हुड्डा ने बड़ौदा की पारी को कुछ देर तक संभाला इसके बाद हुड्डा ने भी खुलकर खेला। वाघमोड़े ने सौरभ की बॉल पर चौका जड़कर अपना सतक पूरा कर दिया। इसके बाद अंपायरों ने दोनों कप्तानों से वार्ता की और मैच को ड्रा घोषित कर दिया।

इसके बाद ड्रा मैच में दोहरा शतक ठोकने वाले उमंग शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर यूपीसीए डवलपमेंट कमेटी के सदस्य राकेश मिश्रा और प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक राजीव त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गत चैंपियन कर्नाटक नाकआउट से बाहर

अनुपम संकलेचा और निकित धूमल की उम्दा गेंदबाजी के दम पर महाराष्‍ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' के मुकाबले में कर्नाटक को दूसरी पारी में 239 रन पर आउट कर गत दो बार के चैंपियन कर्नाटक को नॉकआउट की होड़ से बाहर कर दिया। कर्नाटक के आठ मैचों में 24 अंक रहे और वह ग्रुप 'ए' में पांचवें स्‍थान पर रहा जब‌कि विदर्भ 29 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

महाराष्‍ट्र आठ मैचों में 17 अंक ही बना सका और वह पहले ही नॉकआउट दौड़ से बाहर है। जीत के लिए 293 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने एक विकेट पर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया। रोबिन उथप्पा (61) और सीएम गौतम (65) के अलावा मेहमान टीम का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। महाराष्‍ट्र के लिए धूमल ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके जबकि पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। वहीं, संकलेचा ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाए।

हरियाणा एक पारी और 31 रन से हारा
स्पिनर रवि जांगिड़ के सात विकेट की मदद से विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' मुकाबले के आखिरी दिन शुक्रवार को हरियाणा को एक पारी और 31 रन से हरा दिया। इसके साथ ही विदर्भ को बोनस अंक समेत कुल सात अंक भी मिले। जांगिड़ की घातक गेंदबाजी के आगे हरियाणा की दूसरी पारी 232 रन पर सिमट गई। विदर्भ ने अपनी पहली सात विकेट पर 504 रन पर घोषित की थी। जवाब में हरियाणा ने पहली पारी में 241 रन बनाए थे।
 
फालोऑन खेलते हुए हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया था। रोहित शर्मा (107) और मोहित हुड्डा (38) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। शर्मा ने 241 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाए लेकिन टीम की तय हार को नहीं टाल सके। विदर्भ के लिए पहली पारी में चार विकेट लेने वाले जांगिड़ ने दूसरी पारी में 41 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट चटकाए। अक्षय वखारे को दो विकेट मिले।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें