फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: पांच दिन पहले तिहरा शतक लगाने वाले सरफराज ने अब ठोकी डबल सेंचुरी

Mon, 27 Jan 2020 04:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज खान - फोटो : ट्विटर
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के सरफराज खान का दमदार प्रदर्शन जारी है। कभी पांडा के नाम से पुकारे जाने वाले 22 वर्षीय बल्लेबाज ने उत्तरप्रदेश के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के बाद अब हिमाचल के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सरफराज खान - फोटो : ट्विटर
धर्मशाला में सोमवार से शुरू हुए सातवें राउंड के इलीट ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 16 रन पर ही तीन और 71 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद बल्लेबाज सरफराज खान और कप्तान आदित्य तारे ने पारी को संभाला और 143 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तारे ने आउट होने से पहले सौ गेंदों में 62 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 5
सरफराज खान
लेकिन मैच में सबकी नजर सरफराज के बल्लेबाजी पर टिकी रही, उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 199 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। सरफराज पहले दिन का खेल खत्म होने तक 213 गेंदों में 32 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 226 रन बनाकर नाबाद थे। बता दें कि इससे पहले सरफराज ने छठे राउंड में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना पहला तिहरा शतक लगाया था और मैच में नाबाद रहते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे। 

4 of 5
sarfaraz khan
सरफराज ने अपने मौजूदा फॉर्म के बारे में बात करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया था और बताया कि अधिक खाने की वजह से उन्हें लोग पांडा कहते थे लेकिन अब वही लोग उन्हें मैचो बुलाने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफराज खान
सरफराज का प्रदर्शन पिछले साल कुछ खास नहीं रहा था और यही कारण था कि कभी विराट कोहली के चहेते और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे सरफराज को टीम ने इस बार रिलीज़ कर दिया। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2020 के लिए नीलामी में भी नहीं लिया गया हालांकि बाद में उन्हें किंग्स Xi पंजाब की टीम ने अपने साथ जोड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें