फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: बंगाल की कमान तिवारी को, दिल्ली के खिलाफ साहा के खेलने पर संदेह

Fri, 24 Jan 2020 05:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बंगाल के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनोज तिवारी अभिमन्यु ईश्वरन की गैरमौजूदगी में सोमवार से ईडन गार्डन्स में दिल्ली के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में एक बार फिर मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। सत्र की शुरुआत में तिवारी की जगह कप्तान नियुक्त किए गए ईश्वरन भारत ए के साथ न्यू जीलैंड दौरे पर गए हैं।

विज्ञापन


तिवारी तिहरा शतक जड़ने वाले बंगाल के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनकी नाबाद 303 रन की पारी की बदौलत बंगाल ने कल्याणी में अपने पिछले मैच में हैदराबाद को पारी और 303 रन से हराया था जो मौजूदा सत्र में घरेलू सरजमीं पर उसकी पहली जीत थी।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने तिवारी से टीम की कप्तानी करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। यह टीम का घरेलू मैदान पर मौजूदा सत्र का अंतिम मैच है। कैब के संयुक्त सचिव देवब्रत दास ने बताया, 'तिवारी टीम की अगुआई के लिए राजी हो गए हैं। टीम की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बंगाल को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की सेवाएं मिलने की संभावना भी नहीं है जो नवंबर में यहां बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के दौरान उंगली में फ्रैक्चर से उबरने के बाद एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

बीसीसीआई ने इससे पहले साहा को इस मैच में नहीं खेलने की सलाह दी थी लेकिन दासन ने बोर्ड से आग्रह किया था कि वे इस विकेटकीपर को सत्र के अंतिम घरेलू मैच में खेलने की स्वीकृति दें। दास ने कहा, 'उनके उपलब्ध होने की संभावना नहीं है क्योंकि वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें