फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: लक्ष्य के शतक से हरियाणा ने पहली पारी में बनाई बढ़त; माधव के शतक से पंजाब के खिलाफ यूपी मजबूत

Mon, 28 Oct 2024 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओपनर माधव कौशिक ने अपने करिअर का सर्वाधिक स्कोर बनाते हुए उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 346 रन की बड़ी बढ़त दिला दी है।
विज्ञापन
माधव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्य दलाल की 105 रन की शतकीय पारी और धीरू सिंह के 94 रन की बदौलत हरियाणा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मुकाबले में पहली पारी में 123 रन बढ़त हासिल कर ली है। लक्ष्य और धीरू ने तीन विकेट पर 185 रन से आगे खेलते हुए 143 रन की साझेदारी की। इसके बाद हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने नौवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। हर्षल 144 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


युजवेंद्र ने 142 गेंद में दो चौकों की मदद से 27 रन बनाए। हरियाणा ने दिन का खेल खत्म होने पर नौ विकेट पर 431 रन बना लिए हैं। कुमार कार्तिकेय ने 117 रन पर चार विकेट लिए। लक्ष्य ने 105 रन की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले हिमांशु राणा ने 99 गेंद में 12 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेली थी। धीरू ने 173 गेंद में 12 चौकों की मदद से 94 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। जयंत यादव ने 84 रन पर पांच विकेट लिए थे।

पंजाब के खिलाफ यूपी मजबूत
ओपनर माधव कौशिक ने अपने करिअर का सर्वाधिक स्कोर बनाते हुए उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 346 रन की बड़ी बढ़त दिला दी है। माधव ने 297 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 163 रन बनाए। यूपी ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 556 रन के योग पर घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने पर यूपी ने पंजाब का 49 रन पर एक विकेट गिरा दिया था।
विज्ञापन


माधव ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी निभाई। रिंकू ने 131 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। यूपी के लिए सौरभ कुमार ने 67 गेंद में 69 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके, तीन छक्के लगाए। शिवम मावी ने 64 गेंद में 37 और शिवम शर्मा ने 58 गेंद में 50 रन बनाकर पंजाब के गेंदबाजों को जमकर संघर्ष कराया। शिवम ने दो चौके और चार छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने 102 पर दो, कृष भगत, गुरनूर बराड़ और सनवीर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। खेल समाप्ति पर जसकरणवीर सिंह 19 और अनमोलप्रीत सिंह 14 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें