फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पड़े टॉयलेट ने खोली पोल, रणजी ट्रॉफी में सुविधा के नाम पर खिलाड़ियों के साथ भद्दा मजाक

Sat, 03 Nov 2018 04:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ranji trophy
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018-19 का आगाज गुरुवार, 1 नवंबर 2018 से हो चुका है। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में पहले दिन करीब 18 मैचों का कार्यक्रम रखा गया, जिनमें से एक मुकाबला मुंबई बनाम रेलवे के बीच खेला गया। यह मैच दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में हुआ।

विज्ञापन


हालांकि इस मैच के परिणाम से ज्यादा चर्चाएं स्टेडियम के टॉयलेट की हो रही हैं। डोमेस्टिक लेवल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में मौजूद टॉयलेट का हाल देख हर कोई हैरान है। स्टेडियम के एकमात्र टॉयलेट का हाल इतना खराब है कि उसमें घुसने तक से खिलाड़ी कतरा रहे थे।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मुताबिक टॉयलेट को देखकर ऐसा लगता है जैसे वहां सालों से किसी ने सफाई नहीं की है। वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट का बुरा हाल है, तो इंडियन स्टाइल के टॉयलेट भी जाम पड़े हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की इस लापरवाही से न सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही हैं, बल्कि महिला खिलाड़ियों को भी दो-चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, महिला खिलाड़ियों को प्रसाधन के लिए आस-पास के रिजॉर्ट या होटेल में जाकर मदद मांगनी पड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें