मध्यम तेज गेंदबाज अरूप दास की घातक गेंदबाजी (4-58) से संभलते हुए जम्मू एंड कश्मीर ने ग्रुप ‘सी’ मैच के पहले दिन सात विकेट पर 240 रन बना लिए। जम्मू की शुरुआत खराब रही और 94 रन तक उसके तीन विकेट गिर गए लेकिन परवेज रसूल (67) और हरदीप सिंह (39) ने चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। स्टंप्स के समय ओबैद हारून 35 और वसीम राजा 12 रन बनाकर खेल रहे थे।