फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश का शानदार शतक, लोकेश शतक से 6 रन दूर

Thu, 30 Jan 2014 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी की खिताबी जंग में आज दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में महज 33 रनों के अंदर ही महाराष्ट्र ने अपने शेष पांचों विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन


जवाब में कर्नाटक को बेहद शानदार शुरुआत मिली और उसने दूसरे दिन के स्टंप के समय बिना किसी नुकसान के 230 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर लोकेश राहुल (94) और गणेश सतीश (117) खेल रहे हैं। दोनों के बीच 230 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर कर्नाटक महाराष्ट्र से अब महज 75 रन दूर है। महाराष्ट्र को आज एक भी सफलता पहली सफलता नहीं मिली।

सतीश्ा ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को बेजोड़ शुरुआत दिलाई। जबकि ओपनर रॉबिन उथप्पा (10) पारी की शुरुआत में ही रिटायर्ड हर्ट हो गए।

शतक से चूक गए अंकित बावने
इससे पहले हैदराबाद में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में कर्नाटक के खिलाफ महाराष्ट्र ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 272 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 305 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


लेकिन महाराष्ट्र की टीम अपने कल के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ सकी थी कि अंकित बावने अपना विकेट गंवा बैठे। बावने आज अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वह तुरंत आउट हो गए।
विज्ञापन


हालांकि अंकित बावने के साथ छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी करने वाले संग्राम अतीतकर (50) ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम के 33 रन में उन्होंने 21 रन जोड़े।

अन्य छोर पर बल्लेबाज आउट होते चले गए और पूरी टीम महज 305 रन पर सिमट गई।

कर्नाटक की ओर से कप्तान विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन और श्रीनाथ अरविंद ने तीन-तीन विकेट निकाले। जबकि एक सफलता करुण्ा नायर को मिली।

अंकित बावने और संग्राम अतीतकर के अलावा ओपनर चिराग खुराना ने 64 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें