फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: प्रथम श्रेणी के इतिहास में पहली बार नौ बल्लेबाजों ने 50+ रन बनाए, इनमें खेल मंत्री भी शामिल

Wed, 08 Jun 2022 05:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

पहला प्रथम श्रेणी मैच इंग्लैंड और हैंपशायर के बीच 1772 में हुआ था। उसके 250 साल बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रणजी क्रिकेट के 88 साल के इतिहास में बंगाल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी।
विज्ञापन
बंगाल के सुदीप घरमी और अनुसूप्त मजूमदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का पहला क्वार्टरफाइनल मैच बंगाल और झारखंड के बीच बेंगलुरु के जस्ट क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसे जानकर क्रिकेट प्रेमी हैरान हो जाएंगे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी मैच की एक पारी में नौ बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। यह खास उपलब्धि बंगाल की टीम ने हासिल की है। इसमें ममता बनर्जी सरकार के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


पहला प्रथम श्रेणी मैच इंग्लैंड और हैंपशायर के बीच 1772 में हुआ था। उसके 250 साल बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रणजी क्रिकेट के 88 साल के इतिहास में बंगाल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी।

129 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले आठ बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसा 1893 में हुआ था। तब ऑस्ट्रेलियंस और ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पास्ट एंड प्रिजेंट टीम के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले की एक पारी में ऑस्ट्रेलियंस टीम के आठ बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदीप घरमी ने बंगाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए - फोटो : बीसीसीआई
मनोज तिवारी ने बनाए 73 रन
इस रिकॉर्ड में मनोज तिवारी के योगदान को देखें तो उन्होंने 173 गेंद की पारी में 73 रन बनाए। मनोज ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। बंगाल के अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखें तो सुदीप घरमी और अनुसूप्त मजूमदार ने शतकीय पारी खेली। सुदीप अपने दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 380 गेंदों पर 186 रन बनाए। वहीं, अनुसूप्त ने 194 गेंदों की पारी में 117 रन बनाए।

अभिषेक और अभिमन्यु ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत
अभिषेक रमन और अभिमन्यु ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की। सुशांत मिश्रा ने अभिमन्यु (65 रन) को आउट कर झारखंड को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक रमन ने 109 गेंद पर 61 रन बनाए। अच्छी शुरुआत का फायदा बंगाल के अन्यों बल्लेबाजों ने जमकर उठाया और झारखंड के गेंदबाजों को परेशान किया। बंगाल की टीम ने सात विकेट पर 773 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। नौ बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और सभी ने 50 से ज्यादा रन बनाए। दो बल्लेबाजों को क्रीज पर उतरने का मौका नहीं मिला।

बंगाल के बल्लेबाजों का स्कोर (पहली पारी)
बल्लेबाज रन गेंद
अभिषेक रमन 61 109
अभिमन्यु ईश्वरन 65 124
सुदीप घरमी 186 380
अनुसूप्त मजूमदार 117 194
मनोज तिवारी 73 173
अभिषेक पोरेल 68 111
शाहबाज अहमद 78 124
सायन मंडल 53* 85
आकाश दीप 53* 18

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें