फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2021-22: दो चरणों में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने किया तारीखों का एलान, जानें शेड्यूल

Thu, 03 Feb 2022 05:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी के सीजन 2021-22 के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन अब दो चरणों में होगा। पहला चरण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद आयोजित होगा।
विज्ञापन
सौराष्ट्र की टीम 2019-20 में रणजी ट्रॉफी जीती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी के सीजन 2021-22 के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद आयोजित होगा। पहले चरण के दौरान 10 फरवरी से 15 फरवरी तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक चलेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गुरुवार (तीन फरवरी) को एक पत्र लिखकर इसकी सूचना राज्य संघों को दे दी है।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 62 दिनों में कुल 64 मैच खेले जाएंगे। 2019-20 सीजन के बाद से इस टूर्नामेंट का आयोजन अब तक नहीं हो पाया है। 2020-21 सीजन कोरोनावायरस के कारण नहीं हो पाया था। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से होना था, लेकिन बंगाल टीम के बायो-बबल में कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद बोर्ड ने टूर्नामेंट को टालने का फैसला किया था। अब खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है कि फिर से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।

पहले चरण में 57 मुकाबले होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में सात नॉकआउट मैच होंगे। इसमें चार क्वार्टरफाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है। एलीट ग्रुप के मैच राजकोट, कटक, चेन्नई, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम, दिल्ली, हरियाणा और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। वहीं, प्लेट ग्रुप के मैच कोलकाता में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


एलीट ग्रुप में आठ अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें चार-चार टीमें होंगी। वहीं, प्लेट ग्रुप में छह टीमें होंगी। एलीट ग्रुप से एक-एक टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। इनमें से सबसे कम रैंक वाली टॉप टीम का मुकाबला प्री-क्वार्टरफाइनल में प्लेट ग्रुप की नंबर-एक टीम से होगा।

एलीट ग्रुप
ग्रुप टीमें मैच कहां होंगे
गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय राजकोट
बी बंगाल, बड़ौदा, हैदराबाद, चंडीगढ़ कटक
सी कर्नाटक, रेलवे, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी चेन्नई
डी सौराष्ट्र, मुंबई, ओडिशा, गोवा अहमदाबाद
आंध्र प्रदेश, राजस्थान, सेना, उत्तराखंड त्रिवेंद्रम
एफ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा दिल्ली
जी विदर्भ, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम हरियाणा
एच दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़ गुवाहाटी
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप के सभी मैच कोलकाता में आयोजित होंगे। इसमें बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें