फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: गायकवाड़, विमल, प्रदोष और धुल के शतक से बल्लेबाजों का दबदबा, अर्जुन ने गेंदबाजी में बिखेरा जलवा

Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़, तमिलनाडु के विमल खुमार और प्रदोष रंजन पॉल, दिल्ली के यश धुल और बड़ौदा के विष्णु सोलंकी ने शानदार पारियां खेलीं। वहीं, असम बनाम सेना मैच में एक ऐतिहासिक घटना घटी जब सेना के अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने एक ही पारी में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : ruutu.131
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा दौर के पहले दिन देशभर में खेले जा रहे मुकाबलों में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़, तमिलनाडु के विमल खुमार और प्रदोष रंजन पॉल, दिल्ली के यश धुल और बड़ौदा के विष्णु सोलंकी ने शानदार पारियां खेलीं। वहीं, असम बनाम सेना मैच में एक ऐतिहासिक घटना घटी जब सेना के अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने एक ही पारी में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया। कुल मिलाकर पहले दिन का खेल रोमांचक रहा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र बनाम चंडीगढ़
ऋतुराज गायकवाड़ के शतक (116 रन) की बदौलत महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 313 रन बनाए। अर्शिन कुलकर्णी (50) और सौरभ नवाले (66) ने भी अहम योगदान दिया। चंडीगढ़ के लिए जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने तीन-तीन विकेट झटके।

 

असम बनाम सेना
तिनसुकिया में सेना के अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने एक ही पारी में हैट्रिक लेकर रणजी इतिहास रच दिया। असम की पहली पारी 103 और सेना की 108 रन पर सिमटी। दिन का अंत असम के पांच विकेट पर 56 रन के साथ हुआ।

कर्नाटक बनाम गोवा
सिमोगा में करुण नायर (नाबाद 86) और श्रेयस गोपाल (नाबाद 48) की बदौलत कर्नाटक ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 94 रन की साझेदारी निभाई।

सौराष्ट्र बनाम मध्यप्रदेश
राजकोट में सौराष्ट्र ने पहले दिन आठ विकेट पर 258 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर आउट हुए। मध्यप्रदेश के कुमार कार्तिकेय ने चार विकेट झटके।

पंजाब बनाम केरल
न्यू चंडीगढ़ में हरनूर सिंह (126) की सधी हुई शतकीय पारी से पंजाब ने छह विकेट पर 240 रन बनाए। उन्होंने 259 गेंदों में 15 चौके लगाए।

तमिलनाडु बनाम नागालैंड
दीमापुर में विमल खुमार (189) और प्रदोष रंजन पॉल (156 नाबाद) के शतकों से तमिलनाडु ने दो विकेट पर 399 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 307 रन जोड़े।

बड़ौदा बनाम आंध्र प्रदेश
विष्णु सोलंकी (नाबाद 99) और अतीत शेठ (नाबाद 65) की बदौलत बड़ौदा ने 230 रन बनाए। टीम ने एक समय 76 पर छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दोनों ने 154 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।

विदर्भ बनाम झारखंड
नागपुर में विदर्भ ने बिना विकेट खोए 119 रन बनाए। शिखर मोहन (60) और शरणदीप सिंह (46) नाबाद रहे।

ओडिशा बनाम उत्तर प्रदेश
ओडिशा ने 243 रन बनाए। गोविंदा पोद्दार (64) और संबित बराल (नाबाद 59) ने अर्धशतक लगाए। यूपी के शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए।

दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने पहले दिन चार विकेट पर 306 रन बनाए। सनत सांगवान (79), अर्पित राणा (64) और यश धुल (61) ने अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन

हरियाणा बनाम त्रिपुरा
लाहली में पहले दिन 18 विकेट गिरे। त्रिपुरा 126 पर सिमट गई, जबकि हरियाणा ने आठ विकेट पर 155 रन बनाकर 29 रन की बढ़त ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें