फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer Injured: सिडनी वनडे में चोटिल हुए उपकप्तान श्रेयस अय्यर, तीन हफ्ते रहना पड़ सकता है मैदान से दूर

Sat, 25 Oct 2025 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। प्रारंभिक जांच में झटका लगने की पुष्टि हुई है और उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक आराम की जरूरत होगी। अगर स्कैन में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया जाता है, तो उन्हें और अधिक समय लग सकता है।'
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बाईं पसलियों में चोट लगने के कारण कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। दरअसल, अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन

तीन हफ्ते तक रहना पड़ सकता है मैदान से दूर
यह घटना तब हुई जब कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। प्रारंभिक जांच में झटका लगने की पुष्टि हुई है और उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक आराम की जरूरत होगी। अगर स्कैन में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया जाता है, तो उन्हें और अधिक समय लग सकता है।'
 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे वापसी?
श्रेयस की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से रांची में शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उपलब्धता पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। सूत्र ने कहा, 'अगर तीन हफ्ते में वह आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) के लिए फिट हो जाते हैं, तो उनके खेलने की संभावना बनी रह सकती है, लेकिन यह ‘टच एंड गो’ स्थिति होगी।' नवंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत का दौरा करेगी। पहला मुकाबला रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 3 और 6 दिसंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सिर्फ वनडे खेल रहे हैं अय्यर
30 वर्षीय अय्यर फिलहाल सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने कमर की समस्या के कारण पिछले छह महीनों से टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है और हाल के समय में टी20 प्रारूप में भी शामिल नहीं किए गए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में अय्यर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें