फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी का लेखा-जोखा: कौन बचाएगा खिताब, किन स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर और युवाओं के पास क्या है मौका?

Sun, 11 Oct 2026 07:05 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में देशभर की टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए एलीट ग्रुप-ए, बी, सी और डी के साथ प्लेट ग्रुप की टीमों के खिलाड़ियों की सूची में कई अनुभवी और युवा क्रिकेटरों को जगह मिली है। केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रिंकू सिंह, पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी अपने-अपने राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रमुख घरेलू लाल-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। 2026-27 सीजन में कुल 38 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दौर में कई बड़े भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी चयनकर्ताओं की नजरें रहेंगी। इस सीजन में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या जम्मू-कश्मीर की टीम अपने खिताब का बचाव कर पाएगी। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ हार झेलने के बाद पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम श्रीनगर में मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

केएल राहुल - फोटो : ANI
केएल राहुल, जायसवाल और जडेजा समेत कई सितारों पर नजरें
रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम अपनी घरेलू टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कर्नाटक के लिए केएल राहुल, मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल, सौराष्ट्र के लिए रवींद्र जडेजा और हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज मैदान पर उतरेंगे।

इसके अलावा राजस्थान के मानव सुथार, तमिलनाडु के वाशिंगटन सुंदर और बंगाल के लिए मुकेश कुमार तथा आकाश दीप भी खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के आगामी रेड-बॉल दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होने वाले कुछ खिलाड़ियों के लिए भी यह शुरुआती दौर अहम होगा।

सरफराज खान - फोटो : ANI
टीम इंडिया में वापसी के लिए सरफराज और करुण नायर के पास मौका
रणजी ट्रॉफी का यह सीजन कई अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में वापसी का दावा मजबूत करने का अवसर होगा। मुंबई के सरफराज खान और कर्नाटक के करुण नायर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे।वहीं, मुंबई के आयुष म्हात्रे और झारखंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन जैसे युवा खिलाड़ियों के पास लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का मौका होगा। घरेलू टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन उनके भविष्य के लिए अहम साबित हो सकता है।

मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
मोहम्मद शमी की वापसी, दिल्ली को नए कोचिंग स्टाफ से उम्मीदें
बंगाल की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी भी इस सीजन का प्रमुख आकर्षण होगी। पिछले सीजन में 37 विकेट लेने वाले शमी अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देना चाहेंगे। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम नए सहयोगी स्टाफ के साथ रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। टीम ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को मुख्य कोच और विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को मेंटॉर नियुक्त किया है।

हर्षल पटेल - फोटो : ANI
विदर्भ और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ताओं की नजर
रणजी ट्रॉफी के दौरान चयन समिति की नजरें विदर्भ के हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे और यश राठौड़ के प्रदर्शन पर भी रहेंगी। उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी भी अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा पंजाब के उमेश यादव, गुजरात के हर्षल पटेल और त्रिपुरा के मनदीप सिंह तथा हनुमा विहारी जैसे अनुभवी खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन खिलाड़ियों का अनुभव युवा क्रिकेटरों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

अरुणाचल प्रदेश की भागीदारी पर कानूनी विवाद का साया
रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर में अरुणाचल प्रदेश की टीम की भागीदारी को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन के दो गुटों के बीच जारी कानूनी विवाद के कारण टीम को नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाना पड़ सकता है। इस विवाद का समाधान कब होगा, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। गतिरोध लंबा खिंचने की स्थिति में राज्य के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर गंवाना पड़ सकता है।

रणजी ट्रॉफी 2026-27: सभी ग्रुप की टीमें
  • ग्रुप-ए: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुदुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ।
  • ग्रुप-बी: कर्नाटक, आंध्र, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम।
  • ग्रुप-सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा।
  • ग्रुप-डी: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे।
  • प्लेट ग्रुप: मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश।

रणजी ट्रॉफी 2026-27: पहले दौर के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल (11-14 अक्तूबर)

ग्रुप-ए

मुकाबला

जगह

शुरू होने का समय

बिहार vs उत्तर प्रदेश

राजगीर

सुबह 9:00 बजे

गोवा vs बड़ौदा

पणजी

सुबह 9:30 बजे

जम्मू-कश्मीर vs मध्य प्रदेश

श्रीनगर

सुबह 9:30 बजे

विदर्भ vs पुदुचेरी

नागपुर

सुबह 9:30 बजे

ग्रुप-बी

मुकाबला

जगह

शुरू होने का समय

हैदराबाद vs त्रिपुरा

सिकंदराबाद

सुबह 9:30 बजे

आंध्र vs कर्नाटक

विजयवाड़ा

सुबह 9:30 बजे

पंजाब vs असम

न्यू चंडीगढ़

सुबह 9:30 बजे

सौराष्ट्र vs छत्तीसगढ़

राजकोट

सुबह 9:30 बजे

ग्रुप-सी

मुकाबला

जगह

शुरू होने का समय

झारखंड vs केरल

जमशेदपुर

सुबह 9:00 बजे

बंगाल vs दिल्ली

कल्याणी

सुबह 9:00 बजे

गुजरात vs ओडिशा

अहमदाबाद

सुबह 9:30 बजे

सर्विसेज vs महाराष्ट्र

दिल्ली

सुबह 9:30 बजे

ग्रुप-डी

मुकाबला

जगह

शुरू होने का समय

हरियाणा vs हिमाचल प्रदेश

रोहतक

सुबह 9:30 बजे

रेलवे vs उत्तराखंड

ब्रेबोर्न

सुबह 9:30 बजे

राजस्थान vs तमिलनाडु

जयपुर

सुबह 9:30 बजे

मुंबई vs चंडीगढ़

मुंबई

सुबह 9:30 बजे

प्लेट ग्रुप

मुकाबला

स्थान

शुरू होने का समय

सिक्किम vs मेघालय

रंगपो

सुबह 8:15 बजे

मिजोरम vs मणिपुर

नडियाद

सुबह 9:30 बजे

रणजी ट्रॉफी 2026-27: पहले दौर के मुकाबलों के लिए टीमों के खिलाड़ी

एलीट ग्रुप-ए
  • बिहार: साकिबुल गनी (कप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), मंगल महरूर, पीयूष सिंह, अमोद यादव, सूरज कश्यप, आकाश राज, शब्बीर खान, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, साकिब हुसैन, हिमांशु सिंह, श्रमन निग्रोध, आयुष लोहारुका, खालिद आलम, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, पृथ्वी राज, नमन गौरव।
  • उत्तर प्रदेश: आर्यन जुयाल (कप्तान एवं विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, सिद्धार्थ यादव, आदित्य शर्मा, रिंकू सिंह, जीशान अंसारी, अभिषेक गोस्वामी, कार्तिक त्यागी, यश दयाल, माधव कौशिक, करण शर्मा, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, कार्तिक यादव, वंश चौधरी।
  • गोवा: अभिनव तेजराना (कप्तान), राजशेखर हरिकांत (विकेटकीपर), दर्शन मिसाल, दीप राज गांवकर, अमूल्य पांडेकर, स्नेहल कौथंकर, वासुकी कौशिक, फेलिक्स अलेमाओ, सुयश प्रभुदेसाई, ललित यादव, मोहित रेडकर, मंथन खुटकर, ऋत्विक नाइक, शुभम तारी, शिवेंद्र भुजबल, यश कसवणकर।
  • बड़ौदा: अतीत शेठ (कप्तान), मितेश पटेल (विकेटकीपर), भार्गव भट्ट, दीपक हुड्डा, रसिख सलाम डार, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, महेश पिठिया, अक्षय मोरे, प्रियांशु मोलिया, राज लिम्बानी, लक्षित तोक्षिया, आर्यन चावड़ा।
  • विदर्भ: अक्षय वाडकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, रजनीश गुरबानी, दर्शन नालकंडे, यश राठौड़, अथर्व तायडे, हर्ष दुबे, पार्थ रेखड़े, नचिकेत भुटे, गणेश भोसले, अमन मोकाडे, यश कदम, दानिश मालवर, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, सत्यम भोयर।
  • पुदुचेरी: नेयन श्याम कंगायन (कप्तान), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), सागर उदेशी, अमन खान, लोगेश प्रबागरण, विजय राजा, ताहिर भट, करण कन्नन, शिवमुरुगन मुरुगैयन, थमाराईकन्नन परांदमन, मोहित काले, सागर त्रिवेदी, निखिल गंगटा, गौरव यादव, अंकित शर्मा।
  • जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कन्हैया वाधवान (विकेटकीपर), शुभम खजूरिया, उमर नजीर मीर, शुभम पुंडीर, रोहित शर्मा, औकिब नबी, कमरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, उमरान मलिक, लोन नासिर मुजफ्फर, सुनील कुमार, साहिल लोटरा, वंशज शर्मा, वसीम बशीर, यावर हसन, कवलप्रीत सिंह।
  • मध्य प्रदेश: शुभम शर्मा (कप्तान), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), रवि किरण, आवेश खान, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, यश दुबे, कुलदीप सेन, अनुभव अग्रवाल, हर्ष गवाली, चंचल राठौर, आर्यन पांडे, हिमांशु शिंदे, शिवांग कुमार, रोशन केवट, अथर्व महाजन, अक्षय शर्मा।

एलीट ग्रुप-बी
  • सौराष्ट्र: हरविक देसाई (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट (कप्तान), रवींद्र जडेजा, चिराग जानी, अर्पित वासवदा, प्रेरक मांकड़, विश्वराज जडेजा, चेतन सकारिया, पार्थ भुट, तरंग गोहिल, हेत्विक कोटक, जय गोहिल, सम्मर गज्जर, अंकुर पंवार, नील पांड्या, अर्थ यादव।
  • छत्तीसगढ़: अनुज तिवारी (कप्तान), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), राहुल प्रधान, जयंत यादव, संदीप वारियर, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अमनदीप खरे, आशुतोष सिंह, अजय जादव मंडल, सानिध्य हुरकट, संजीत देसाई, सौरभ मजूमदार, प्रतीक यादव, आयुष पांडे, वासुदेव बरेठ, मोहम्मद सोहेल, विकल्प तिवारी, देव आदित्य सिंह, रुद्र प्रताप देहरी।
  • पंजाब: उदय सहारन (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनमोल मल्होत्रा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, हरप्रीत बराड़, गुरनूर बराड़, उमेश यादव, हरनूर सिंह, विहान मल्होत्रा, इमनजोत सिंह चहल, जसनप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह, अंशुल चौधरी, हरजस सिंह टंडन।
  • असम: देनीश दास (कप्तान), अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), सिबशंकर रॉय, ऋषव दास, स्वरूपम पुरकायस्थ, मुक्तार हुसैन, सुमित घड़िगांवकर, रोशन आलम, अमलज्योति परेश दास, सुनील लाचित, निहार डेकर, दीपज्योति सैकिया, विशाल नेवार, मोहित ठाकुर, राजवीर सिंह।
  • आंध्र प्रदेश: रिक्की भुई (कप्तान), रेवंत रेड्डी (विकेटकीपर), ललित मोहन, चीपुरुपल्ली स्टीफन, सौरभ कुमार, अभिषेक रेड्डी, केवी ससिकांत, किरदंत करण शिंदे, उप्पारा गिरिनाथ, कावुरी साईतेजा, त्रिपुराना विजय, शेख राशिद, मरमरेड्डी हेमंत रेड्डी, सत्यनारायण राजू, सीरम वेंकट राहुल।
  • कर्नाटक: स्मरण रविचंद्रन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, अनीश केवी, अनीश्वर गौतम, मनवंत कुमार एल, श्रेयस गोपाल, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिलाष शेट्टी, एलआर कुमार, शिखर शेट्टी, क्रुथिक कृष्णा, कृष्णन श्रीजित, रितेश भाटकल।
  • हैदराबाद: मोहम्मद सिराज (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, राहुल रादेश (विकेटकीपर), गहलौत राहुल सिंह, कोडिमेला हिमतेजा, अभिरथ रेड्डी, तनय त्यागराजन, अजय देव गौड़, अनिकेत रेड्डी, प्रग्नय रेड्डी, चिंतला रक्षण रेड्डी, एल्गानी वरुण गौड़, साई विकास रेड्डी, ऋत्विक यादव मेंडे, चामा वी मिलिंद।
  • त्रिपुरा: मणिशंकर मुरासिंह (कप्तान), सेंटू सरकार (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, मनदीप सिंह, स्वप्निल सिंह, अभिजीत के सरकार, बिक्रमकुमार दास, अजय सरकार, रजत डे, बिक्रमजीत देबनाथ, अर्कप्रभा सिन्हा, परवेज सुल्तान, अमित अली, श्रीदम पॉल, संदीप सरकार, हृतुराज रॉय।

एलीट ग्रुप-सी
  • बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप कुमार घरामी, मोहम्मद शमी, विशाल भाटिया, विकास सिंह, ईशान पोरेल, सौरभ सिंह, आकाश दीप, सुमंत गुप्ता, राहुल प्रसाद, काजी सैफी, शाकिर हबीब गांधी, सूरज सिंधु जायसवाल, सुमित मोहंता।
  • दिल्ली: आयुष बडोनी (कप्तान), यश ढुल, अनुज रावत (विकेटकीपर), सार्थक रंजन, सिमरजीत सिंह, ऋतिक शौकीन, देव लाकड़ा, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, सुमित माथुर, नवदीप सैनी, सनत सांगवान, तेजस्वी दहिया, प्रणव राजवंशी, ध्रुव कौशिक, आयुष दोसजा।
  • झारखंड: विराट सिंह (कप्तान), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), आर्यमान सेन, आदित्य चंद्रेश सिंह, सौरभ शेखर, शारंदीप सिंह, शिखर मोहन, जतिन पांडे, अमित कुमार, मोहम्मद कौनेन कुरैशी, श्रेष्ठ सागर, साहिल राज, सुशांत मिश्रा, मनीषी, उत्कर्ष सिंह।
  • केरल: विष्णु विनोद (कप्तान एवं विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सचिन बेबी, एमडी निधीश, सलमान निजार, आदित्य सरवटे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, रोहन कुन्नुम्मल, वरुण नयनार, नेदुमनकुझी बेसिल, ईडन एप्पल टॉम, वैशाख चंद्रन, अभिजीत प्रवीण वी, अभिषेक नायर, अहमद इमरान, अभिषेक पी नायर, अनुराज जेएस, पवन राज।
  • सर्विसेज: रजत पालीवाल (कप्तान), मोहित अहलावत (विकेटकीपर), देवेंद्र लोचब, पुलकित नारंग, अमित पछारा, रवि चौहान, अर्जुन शर्मा, पाल राज बहादुर, राहुल सिंह, नितिन तंवर, नकुल शर्मा, वरुण चौधरी, विनीत धनखड़, जयंत गोयत।
  • महाराष्ट्र: पृथ्वी शॉ (कप्तान), सौरभ नवाले (विकेटकीपर), अंकित बावने, प्रदीप दाधे, मुकेश चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, हितेश वालुंज, सिद्धेश वीर, विक्की ओस्तवाल, दिग्विजय पाटिल, सचिन धस, हर्षल काटे, अथर्व धर्माधिकारी, ऋषिकेश सोनवणे, वैभव डारकुंडे, तनय सांघवी।
  • गुजरात: उर्विल पटेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), हर्षल पटेल, चिंतन गाजा, सिद्धार्थ देसाई, क्षितिज पटेल, अर्जन नागवासवाला, प्रियांश पटेल, मानन हींगराजिया, विशाल जायसवाल, आर्य देसाई, प्रियजीतसिंह जडेजा, जयमीत पटेल, अभिषेक देसाई, वेदांत त्रिवेदी, अमित देसाई, सरल प्रजापति।
  • ओडिशा: सुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), दिनेश माझी (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, ललित एम यादव, निनाद अश्विनकुमार राठवा, राजेश मोहंती, स्वस्तिक सामल, शांतनु मिश्रा, प्रशांत राणा, आशीर्वाद स्वैन, गौरव चौधरी, ओम टी मुंडे, बादल बिस्वाल, सौम्य रंजन लेंका, सैयद तुफैल अहमद, श्रेयांश भारद्वाज, संबित बेजा।

एलीट ग्रुप-डी
  • मुंबई: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुशीर खान, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सुवेद पारकर, दिव्यांश जोशी, सिल्वेस्टर डी'सूजा, ओंकार तरमले, अथर्व अंकोलेकर।
  • चंडीगढ़: मनन वोहरा (कप्तान), अर्जित पन्नू (विकेटकीपर), शिवम भांबरी, अर्जुन आजाद, अनिरुद्ध कंवर, अरसलान खान, नेहल पजनी, जगजीत सिंह, राज बावा, अक्षत राणा, रोहित धांडा, निशुंक बिरला, कार्तिक सैंडिल, दीपेंद्र कुश।
  • राजस्थान: मानव सुथार (कप्तान), महिपाल लोमरोर, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), कुंकना अजय सिंह, आकाश महाराज सिंह, करण लांबा, सुमित गोदारा, सचिन यादव, कार्तिक शर्मा, चेतन शर्मा, डी भांभू, दर्शन जैन, हेमंत चौधरी।
  • तमिलनाडु: रविचंद्रन साई किशोर (कप्तान), आंद्रे सिद्धार्थ सी, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), अथिश एसआर, विमल कुमार, प्रदोष रंजन पॉल, अजितेश गुरुस्वामी, एस अजित राम, निधीश राजगोपाल, सोनू यादव, पी सरवण कुमार, प्रणव राघवेंद्र, दीपेश देवेंद्रन, जेगनाथन हेमचुदेशन, गोविंद गणेश।
  • रेलवे: भार्गव मेराई (कप्तान), सूरज आहूजा (विकेटकीपर), विवेक सिंह, मोहम्मद सैफ, हिमांशु सांगवान, कुश मराठे, कुणाल यादव, आदर्श सिंह, जुबैर अली खान, राज चौधरी, साहब युवराज, रवि सिंह, ईशान गोयल, प्रद्युम्न पारिख, तौफीक उद्दीन मंडल।
  • उत्तराखंड: कुणाल चंदेला (कप्तान), सौरभ रावत (विकेटकीपर), डेगा निश्चल, जगदीश सुचित, अग्निवेश अयाची, दीपक धपोला, मयंक मिश्रा, अवनीश सुधा, वैभव कंडपाल, युवराज चौधरी, आंजनेय सूर्यवंशी, जगमोहन नागरकोटी, देवेंद्र सिंह बोरा, आदित्य रावत, संस्कार रावत, हर्ष पटवाल, आरव महाजन, जनमेजय जोशी, लक्ष्य राजेश रायचंदानी।
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप
  • सिक्किम: ली योंग लेप्चा (कप्तान), के. साई सात्विक, क्रांति कुमार, गुरिंदर सिंह, नीलेश लामिछाने, पलजोर तमांग, आशीष थापा, अन्वेश शर्मा, अंकुर मलिक, अरुण छेत्री, विजय प्रसाद, प्रणेश छेत्री, भीम लुइटेल, रॉबिन लिम्बू, अमित राजेरा।
  • मेघालय: किशन लिंगदोह (कप्तान), अर्पित सुभाष भटेवार, राहुल दलाल, आर्यन बोरा, राम गुरंग, अभिषेक कुमार, मेवाड़ा शिल्ला, जसकीरत सिंह, अजय दुहन, स्वास्तिक छेत्री, जॉयदीपान देब, बिपिन राय, पीएम संतोष।
  • मिजोरम: जोसेफ लालथांकुमा (कप्तान), साहिल रेजा, नसीब राय, साहिल शर्मा, खियांगते वनरोटलिंगा, जेहू एंडरसन, रेमरुआतदिका राल्ते, विकास कुमार, चिन्मय सुतार, बॉबी जोथनसांगा, लालह्रुआइजेला, लालरेमपुइया, लालनुन त्लुआंगा, मनेंद्र नरेंद्र सिंह।
  • मणिपुर: बिश्वोरजीत कोंथौजम (कप्तान), उलेनयाई ख्वैराकपम, कंगाबम प्रियोरजीत सिंह, रेक्स राजकुमार, अजय लामाबम सिंह, अल बशिद मोहम्मद, जॉनसन सिंह, लंगलोन्यांबा कैशंगबम, रोनाल्ड लोंगजाम, कर्णजीत युमनाम, एल. किशन सिंघा, फेइरोइजम जोतिन, बशीर रहमान, सौबम रोहित किरण सिंह।
  • अरुणाचल प्रदेश: नीलम ओबी (कप्तान), कामशा यांगफो, तेची डोरिया, तेची नेरी, मयेंदुंग सिंगफो, याब निय्या, नजीब सैयद, नबाम तातांग, तेची सोनम, पेंजर मंगल, नबाम हाचांग, लिमार डाबी, सिद्धार्थ बलोदी, लिचा जॉन, ताडकमल्ला मोहित, बीकी कुमार, नबाम नातुंग, अनुराग यादव, अमित यादव, सुभाजीत पॉल, हर्ष सैनी।
  • नागालैंड: होकाइतो झिमोमी (कप्तान), चेतन बिष्ट, रोंगसेन जोनाथन, इम्लीवाती लेमतुर, सेदेजहाली रुपेरो, नागाहो चिशी, विनो झिमोमी, चोपिसे होपोंगक्यू, जोशुआ ओजुकुम, युगंधर सिंह, सौरव कुमार, ओडिलेम्बा किचू, बिक्रम छेत्री, अनिल गुप्ता, अकामु सुमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें