फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी को तैयार विराट कोहली, कर्नाटक के लिए खेलेंगे केएल राहुल

Wed, 29 Jan 2025 03:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किंग कोहली इस मुकाबले के जरिए अपनी फॉर्म में वापसी के लिए बेताब होंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : ANI-ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। गुरुवार से दिल्ली और रेलवे के बीच  खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी के एलीड ग्रुप डी मैच में दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
किंग कोहली इस मुकाबले के जरिए अपनी फॉर्म में वापसी के लिए बेताब होंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।

केएल राहुल भी करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलते नजर आएंगे। उन्हें हरियाणा के खिलाफ मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में उन्होंने कोहनी की चोट के कारण पंजाब के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना आखिरी रणजी मैच 2020 मार्च में कर्नाटक के लिए बंगाल के खिलाफ खेला था। आखिरी लीग मैच में शीर्ष पर काबिज हरियाणा के खिलाफ बोनस अंक के साथ जीत दर्ज करनी होगी और केएल राहुल की वापसी से टीम को मदद मिलने की उम्मीद है। कर्नाटक के इस समय 19 और हरियाणा के 26 अंक हैं जबकि केरल के 21 अंक हो गए हैं। कर्नाटक अगर बोनस अंक (कुल सात अंक) के साथ जीतता है तो उसे 26 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह शीर्ष या दूसरे स्थान की टीम के रूप में क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। 

सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे रवींद्र जडेजा
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी आसाम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नजर आएंगे। उन्हें सौराष्ट्र के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 10 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में रियान पराग की वापसी होगी। वह कंधे की चोट से उबरने के बाद आसाम की अगुआई के लिए तैयार हैं।

रोहित-जायसवाल और अय्यर के बिना उतरेगी मुंबई
पिछले मैच में जम्मू कश्मीर से मिली अप्रत्याशित हार के बाद गत चैंपियन मुंबई को अब मेघालय के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के आखिरी मैच में बोनस अंक लेकर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई टीम को जम्मू कश्मीर ने बीकेसी ग्राउंड पर पिछले मैच में पांच विकेट से हराया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। सिर्फ शार्दुल ठाकुर टिककर खेल सके जिन्होंने दो पारियों में 51 और 119 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में आठवें विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ 184 रन की साझेदारी की। अब मुंबई की टीम रोहित, जायसवाल और अय्यर के बिना उतरेगी जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल के लिए मुकाबला
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के आखिरी मैच में जो टीम जीतेगी, वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप बी से विदर्भ (34 अंक) लेकर शीर्ष पर है जिसने पिछले दौर में राजस्थान को 221 रन से हराया। गुजरात के 26 और हिमाचल प्रदेश के 21 अंक हैं। दोनों टीमें अभी क्वार्टर फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। हैदराबाद (16 अंक), राजस्थान (16), उत्तराखंड (10), आंध्र ( सात ) और पुडुच्चेरी (तीन ) बाहर हो चुके हैं। हिमाचल को पिछले मैच में हैदराबाद ने एक पारी और 43 रन से हराया था। हिमाचल के लिए इस सत्र में छह मैचों में 549 रन बनाने वाले अंकित कलसी पर बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। दूसरी ओर पिछले मैच में उत्तराखंड को एक पारी और 28 रन से हराने के बाद गुजरात के हौसले बुलंद है। उसके बायें हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने 36 रन देकर नौ विकेट चटकाए थे । विदर्भ का सामना आखिरी दौर में नागपुर में हैदराबाद से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें