फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: आकिब ने उत्तर प्रदेश को बेहतर स्थिति में पहुंचाया, प्रशांत के शतक से हिमाचल मजबूत

Wed, 04 Jan 2023 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज गेंदबाज आकिब ने इसे सही साबित किया। हरियाणा ने पहली पारी में पांच विकेट पर 140 रन बनाए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ने आकिब खान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन हरियाणा के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। पहले दिन का खेल खराब रोशनी के चलते नहीं हुआ था। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज गेंदबाज आकिब ने इसे सही साबित किया। हरियाणा ने पहली पारी में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। आकिब ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अंकित कुमार 80 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उनका साथ सुमित कुमार (नाबाद 21) निभा रहे थे। अंकित ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 127 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने नौ चौके लगाए। 
विज्ञापन


बलतेज के सात विकेट से पंजाब को बढ़त, गुजरात 97 पर ढेर
तेज गेंदबाज बलतेज सिंह (7/28) की मदद से पंजाब ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। नेहाल वाधेरा (123 रन) के शतक की मदद से पंजाब ने पहली पारी में 286 रन बनाए। गुजरात की ओर से चिंतन गाजा ने 66 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में बलतेज ने गुजरात की टीम को 100 रन का आंकड़ा भी पार करने नहीं दिया और पूरी टीम को पहली पारी में 97 रन पर ढेर कर दिया। हेत पटेल ने गुजरात के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाए। इस तरह पंजाब को पहली पारी में 189 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। पंजाब ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दूसरी पारी में छह विकेट पर 156 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 345 रन की हो गई है। नमन धीर 71 और मयंक मारकंडे दो रन बनाकर खेल रहे थे।

प्रशांत के नाबाद 111 से हिमाचल ने बनाए एक विकेट पर 223 रन
प्रशांत चोपड़ा के नाबाद शतक की मदद से हिमाचल प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी के मैच में शानदार शुरुआत की। बड़ौदा ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने एक विकेट पर 233 रन का स्कोर बनाया। हिमाचल प्रदेश अभी 132 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर प्रशांत नाबाद 111 रन बनाकर खेल रहे थे। उनका साथ कप्तान अंकित निभा रहे थे। प्रशांत ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 225 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 10 चौके व एक छक्का लगाया। वहीं, अंकित ने 103 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए और पांच चौके जड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें