फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marnus Labuschagne Video: मैच के बीच सिगरेट का इशारा करने लगा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी, लाइटर मंगाया और...

Wed, 04 Jan 2023 10:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन सिगरेट और लाइटर का इशारा करने लगे। इसके बाद एक खिलाड़ी लाइटर लेकर मैदान के अंदर भी पहुंच गया। 
 
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो क्रिकेट के मैदान पर शायद ही पहले देखा गया हो। सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन सिगरेट और लाइटर लाने का इशारा करने लगे। यह देख मैदान पर मौजूद हर इंसान हैरान रह गया। 
विज्ञापन


इसके बाद एक खिलाड़ी लाइटर लेकर मैदान में पहुंचा और लाबुशेन ने उस लाइटर से अपना हेलमेट सही किया। उनके हेलमेट के अगले हिस्से में कुछ धागे बाहर निकल रहे थे। इससे उन्हें देखने में परेशानी हो रही थी। इसी को ठीक करने के लिए उन्होंने लाइटर मंगाया था। 

मैच के दौरान लाबुशेन ने जब अपने हेलमेट की ग्रिल छूकर लाइटर मांगा और सिगरेट पीने का इशारा किया तो सभी लोग हैरान रह गए। कमेंटेटर ईशा गुहा ने कहा कि वह लाइटर या सिगरेट मांग रहे हैं। बाद में उन्होंने खुद को ठीक करते हुए कहा कि वह लाइटर मांग रहे हैं। वहीं उनके साथी कमेंटेटर ने कहा कि किसी सिगरेट न पीने वाले को मैंने पहली बार लाइटर मांगते देखा है। 
विज्ञापन




लाबुशेन ने इस मैच में 151 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके शामिल थे। एनरिच नोर्त्जे ने वेरेने के हाथों लाबुशेन को कैच कराया। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल 47 ओवर के बाद ही रोक दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ख्वाजा 121 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और आखिरी मैच भी जीतकर दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। दक्षिण अफ्रीका के इस मैच में हारने पर भारत को फायदा होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का खेलना लगभग तय है। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मैच भी हार जाती है तो भारत के लिए लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की राह आसान हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें