फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: जीत के बावजूद हरियाणा का सफर थमा, हार के बावजूद जम्मू-कश्मीर क्वार्टर फाइनल में

Sat, 15 Feb 2020 10:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हरियाणा से हारकर भी जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टरफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
  • जीत के बावजूद हरियाणा बाहर
  • जम्मू-कश्मीर को मिला अंकों का फायदा 
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में शनिवार को यहां हरियाणा से दो विकेट से हारने के बाद भी जम्मू-कश्मीर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा। इस हार के बाद भी परवेज रसूल की कप्तानी में टीम 39 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रही। जबकि मैच जीतने के बावजूद भी टूर्नामेंट में हरियाणा का सफर खत्म हो गया। हरियाणा 36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


चौथी पारी में जीत के लिए 224 रन का पीछा करने उतरे हरियाणा ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 103 रन से की लेकिन स्कोर में सिर्फ चार रन ही जुटे थे कि अजीत चहल का विकेट गिर गया। इसके बाद रसूल ने हरियाणा के कप्तान हर्षल पटेल को बोल्ड किया। विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित शर्मा (141 गेंद में नाबाद 75 रन) ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें जयंत यादव (13) का अच्छा मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद शर्मा ने राहुल तेवतिया (नाबाद 27) के साथ 44 रन की अटूट साझेदारी कर हरियाणा को जीत दिला दी।

विज्ञापन

हार के साथ उत्तराखंड प्लेट ग्रुप में 

मेजबान महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 67 रन से हरा दिया। इस हार के बाद उत्तराखंड की टीम ग्रुप तालिका में सबसे नीचे रहने के कारण प्लेट ग्रुप में रेलीगेट हो गई। उत्तराखंड को चौथी पारी में जीत के लिए 270 रन की जरूरत थी लेकिन चौथे दिन टीम ने दो विकेट पर 103 रन से आगे खेलते हुए 202 रन पर सभी विकेट गंवा दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें