फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कप्तान आदित्य का रणजी अंक प्रणाली में बदलाव का सुझाव

Tue, 11 Feb 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य तारे ने रणजी ट्रॉफी की अंक प्रणाली में बदलाव का सुझाव दिया और बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के अंक शामिल करने की मांग की। 

विज्ञापन


फिलहाल रणजी ट्रॉफी में ए और बी ग्रुप से संयुक्त रूप से पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाती हैं जबकि ग्रुप सी से तीन और प्लेट ग्रुप से एक टीम अंतिम आठ में क्वालीफाई करती है। यह लगातार दूसरा मौका है जब 41 बार का रणजी चैंपियन मुंबई देश के शीर्ष घरेलू क्त्रिस्केट टूर्नामेंट के नाकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा।

रणजी ट्रॉफी जीत पर अभी छह अंक जबकि पारी या 10 विकेट की जीत पर बोनस अंक सहित सात अंक मिलते हैं। ड्रॉ मैच में पहली पारी में बढ़त बनाने वाली टीम को तीन जबकि दूसरी टीम को एक अंक मिलता है। 
विज्ञापन


जिस मैच में दोनों टीमों की पहली पारी भी पूरी नहीं होती उसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है। तारे ने कहा कि क्त्रिस्केट प्रशासक ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया की अंक प्रणाली पर गौर कर सकते हैं और टीमों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए अंक दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें