पंजाब बनाम हैदराबाद
पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच ड्रॉ रहा। हैदराबाद ने पहली पारी में 317 और दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए। पंजाब ने पहली पारी में 303 और दूसरी पारी में विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। पंजाब की तरफ से शुबमन गिल ने 148 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से अक्षत रेड्डी ने 161 रन की नाबाद पारी खेली।
हिमाचल प्रदेश बनाम तमिलनाडु
हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को 9 विकेट से हरा दिया। तमिलनाडु ने पहली पारी में 227 और दूसरी पारी में 345 रन बनाए। जवाब में हिमाचल ने पहली पारी में 463 और दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दिल्ली बनाम मध्य प्रदेश
दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 9 विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 132 और दूसरी पारी में 157 रन बनाए। दिल्ली ने पहली पारी में 261 और दूसरी पारी में 31 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आंध्रा बनाम बंगाल
आंध्रा और बंगाल के बीच मैच ड्रॉ रहा। बंगाल ने पहली पारी में 300 और दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। आंध्रा ने पहली पारी में 321 और दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए।
ओडिशा बनाम जम्मू-कश्मीर
ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 8 विकेट से हरा दिया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 391 रन बनाए। जवाब में ओडिशा ने पहली पारी में 323 और दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया।
उत्तर प्रदेश बनाम त्रिपुरा
उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को एक पारी और 384 रनों से हरा दिया। यूपी ने पहली पारी में 7 विकेट पर 552 रन बनाए, जवाब में त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 108 और दूसरी पारी में 60 रन ही बना सकी।
झारखंड बनाम सेना
झारखंड ने सेना को 81 रनों से हरा दिया। झारखंड ने 193 और 343 रन बनाए। जवाब में सेना की टीम 267 और 188 रन ही बना सकी।
राजस्थान बनाम हरियाणा
राजस्थान और हरियाणा के बीच मैच ड्रॉ रहा। हरियाणा ने पहली पारी में 118 और दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 462 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाए।
असम बनाम गोवा
असम ने गोवा को 7 विकेट से हरा दिया।असम ने पहली पारी में 175 और दूसरी पारी में 235 रन बनाए। जवाब में गोवा ने 193 और 210 रन बनाए।
बिहार बनाम नागालैंड
बिहार ने नागालैंड को 273 रनों से हरा दिया। बिहार ने पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाए। जवाब में नागालैंड की टीम 209 और 173 रन ही बना सकी।
पुड्डुचेरी बनाम उत्तराखंड
पुड्डुचेरी और उत्तराखंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। खराब पिच की वजह से काफी कम खेल हो पाया। पुड्डचेरी ने 3 विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए।