हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता, ने अपना बेहद खास और स्टाइलिश हेलमेट “एसबीए -6“ को लांच किया। जिसे 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें एक वेरिएंट पुरुषों के लिए है जिसे फ्यूज कहा जाता है और एक महिलाओं के लिए जिसे एला नाम दिया गया है।”
हालांकि दोनों हेलमेट को बाहर से देखने पर फ्यूज और एला में कोई खास अंतर नहीं है,लेकिन इनके इंटीरियर का रंग इन्हे अलग बनाता है। एला को महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा बाहरी रंग और डेकल्स भी गर्ली हैं।
फीचर्स
नए हेलमेट में कई खास चीजें दी गई हैं। जिनमें यदि आप बहुत तेज गर्मी में यात्रा कर रहे हैं तो उसके लिए एडवांस एयर-वेंटिलेशन सिस्टम दिया गया है। हेलमेट में दिए गए एयर वेंटिलेशन सिस्टम को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हवा का प्रवाह बना रहा और चाहे मौसम की मार हो या ट्रैफिक की मार हर तरीके से राइडर सुविधाजनक राइडिंग करता रहे।
डिज़ाइन
हेल्मेट का डिज़ाइन कुछ इस तरह से बनाया बया है कि आप मार्केट में मौजूद खुले चेहरे वाले हेल्मेट को शायद भूल जाएं । एसबीए -6 छोटे स्कूटर से लेकर मोटरसाइकिल सवारों तक का ध्यान केंद्रित करता है। हेलमेट इतने आरामदायी हैं कि बाइक की उच्च गति पर भी इन्हें स्थिर रखा जा सकता है।
बाइक राइडिंग के समय स्टीलबर्ड SBA- 6 को पहन कर राइड किया गया तो हर तरफ से लॉक्ड होने के बावजूद 80kmph घंटे की स्पीड पर भी हवा का शोर सुना जा सकता है। लेकिन, आज अगर आप शहर में राइड करते हैं तो आपकी स्पीड 70 या 80 हो यह मुमकिन नहीं है। हेलमेट में लगा वाइजर आपको पूरी तरह से लॉक करने में मदद करता है।
साइज
स्टीलबर्ड के यह हेलमट कुल 6 साइज XXXS (50cm) से लेकर L(60cm) तक उपलब्ध हैं। । हेलमेट हल्का है और आकार के आधार पर इसका वजन करीब 900-920 ग्राम है। यह न केवल पहनना आसान है, बल्कि वजन के कारण हेलमेट न पहनने का बहाना भी समाप्त कर देता है।
वहीं इसके आकार के कारण यह स्कूटी चलाने वाली लडकियों की डिग्गी में रखने की समस्या भी खत्म कर देता है। इसमें अंदर लगे पैड की कुशनिंग काफी नरम और आरामदायक है, और शहर में यात्रा के लिए पहनने के लिए आदर्श है।
वेल्यू फॉर मनी
हालांकि यह आपके जबड़े को दुर्घटना के समय थोड़ा खुला छोड़ देता है, लेकिन आपकी खोपड़ी को सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस हेलमेट से हमने करीब 15 दिन तक राइडिंग का आनंद लिया। जिसके बाद कहा जा सकता है कि मात्र 1,300 रुपए से भी कम में यह एक बढ़िया हेलमेट है।