हैदराबाद बनाम दिल्ली
तन्मय अग्रवाल के नाबाद शतक की मदद से हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट खोकर 232 रनों स्कोर बनाया। तन्मय 241 गेंदो पर 112 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर टिके हुए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बवांका संदीप 24 रन बनाकर तन्मय का साथ दे रहे हैं।
बंगाल बनाम केरल
बेसिल थंपी (4 विकेट) और एमडी निधीश (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने बंगाल टीम की पहली पारी 147 रन पर सिमट गई। बंगाल की ओर से सबसे ज्यादा 53 रन अनुस्तूप मजूमदार ने बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन ने 40 रनों की पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक केरल टीम ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए थे और जलज सक्सेना (14), पीआर प्रेम (14) क्रीज पर बने हुए थे।
मध्यप्रदेश बनाम पंजाब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने मध्यप्रदेश के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। पंजाब के सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह 212 गेंदो पर 123 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। उनके अलावा गुरकीरत सिंह ने भी 66 रनों की पारी खेली।
आंध्र बनाम तमिलनाडु
एम मोहम्मद के शानदार चार विकेट हॉल की बदौलत तमिलनाडु टीम ने पहले दिन आंध्र को 198/8 पर रोका। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र के कप्तान गिरीनाथ रेड्डी (69) क्रीज पर टिके हुए थे। तमिलनाडु की ओर से मोहम्मद के अलावा टी नटराजन और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए।
राजस्थान बनाम झारखंड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम सिर्फ 100 रन पर सिमट गई। झारखंड की तरफ से वरुण एरोन ने 5 विकेट लिए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं।
ओडिशा बनाम असम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम के 121 रन के जवाब में औडिशा की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना ली है।
सेना बनाम उत्तर प्रदेश
सेना ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले दिन 8 विकेट पर 256 रन बनाए। यूपी की तरफ से अंकित राजपूत और शिवम मावी ने 3-3 विकेट लिए।
हरियाणा बनाम गोवा
गोवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 9 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए हैं।
त्रिपुरा बनाम जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में त्रिपुरा की टीम 124 रन पर आल आउट हो गई। जम्मू-कश्मीर की तरफ से कप्तान परवेज रसूल ने 5 और इरफान पठान ने 2 विकेट लिए। जवाब में जम्मू-कश्मीर का स्कोर 154/1 है। इरफान पठान 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
उत्तराखंड बनाम सिक्किम
उत्तराखंड ने सिक्किम के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। सौरभ रावत 115 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान रजत भाटिया ने 121 रनों की पारी खेली।
मिजोरम बनाम मणिपुर
मिजोरम की टीम मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 219 रन ही बना पाई। तरुवर कोहली ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए। जवाब में मणिपुर की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना ली है।
मेघालय बनाम नागालैंड
मेघालय ने नागालैंड के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। मेघालय की तरफ से राज बिस्वा ने 111 और योगेश नागर ने 166 रनों की पारी खेली।
बिहार बनाम पुड्डुचेरी
बिहार और पुड्डुचेरी के बीच पहले दिन का खेल नहीं हो पाया।