केरल बनाम दिल्ली
केरल ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं। केरल की तरफ से जलज सक्सेना ने 68 और मनोहरन ने नाबाद 77 रन की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से शिवम शर्मा ने 78 रन देकर 4 विकेट झटके।
आंध्रा बनाम हिमाचल प्रदेश
आंध्रा की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 173 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।
तमिलनाडु बनाम पंजाब
तमिलनाडु ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। तमिलनाडु की तरफ से विजय शंकर ने 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली।
बंगाल बनाम हैदराबाद
बंगाल ने पहले दिन हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों के बीच पहले दिन सिर्फ 38 ओवरों का ही खेल हो पाया।
जम्मू-कश्मीर बनाम हरियाणा
जम्मू-कश्मीर की टीम हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 161 रन पर सिमट गई। जे एंड के की तरफ से इरफान पठान केवल 18 रन ही बना सके। जवाब में हरियाणा ने 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। हरियाणा की तरफ से हीं, युजवेंद्र चहल ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके।
राजस्थान बनाम ओडिशा
राजस्थान की टीम ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 135 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान महिपाल लामरोर ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। जवाब में ओडिशा ने 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।
झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश
झारखंड ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। झारखंड की तरफ से ईशान किशन ने 54 रनों की पारी खेली।
असम बनाम सेना
असम ने सेना के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।
त्रिपुरा बनाम गोवा
त्रिपुरा ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। त्रिपुरा की तरफ से प्रत्युष सिंह 98 रन बनाकर नाबाद हैं।
मेघालय बनाम बिहार
मेघालय की टीम बिहार के खिलाफ पहली पारी में 125 रन पर सिमट गई। जवाब में बिहार ने 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।
नागालैंड बनाम उत्तराखंड
नागालैंड की टीम उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 207 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में उत्तराखंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं।
पुड्डुचेरी बनाम अरुणाचल प्रदेश
पुड्डुचेरी की टीम अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में मात्र 136 रन पर सिमट गई। जवाब में अरुणाचल प्रदेश सिर्फ 82 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में पुड्डचेरी ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।
सिक्किम बनाम मिजोरम
सिक्किम ने मिजोरम के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। सिक्कम की ओर से रणजी में खेल रहे मिलिंद कुमार ने शुक्रवार को मिजोरम के खिलाफ 139 रन की पारी खेलकर एक हजार रन भी पूरे कर लिए। दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके मिलिंद ने इस सत्र में मात्र नौ पारियों में यह मुकाम हासिल कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया।
उनसे कम पारियों में सिर्फ रुसी मोदी (7) ने ही 1000 रन बनाए हैं। मिलिंद के अलावा तमिलनाडु के वी रमन और एस श्रीराम ने भी नौ पारियों में रणजी के एक सीजन में एक हजार रन पूरे किए हैं। हालांकि पिछले 19 वर्षों में मिलिंद सबसे तेजी से एक हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए। मिलिंद इस सीजन में दो दोहरे शतक और दो शतक लगा चुके हैं। उनका औसत 127.12 है।